5.5 हेक्टेयर में विकसित सूरजताल तालाब की लौट रही है पुरानी चमक, सूर्यदेव और तालाब का मनमोहक संगम

WhatsApp Channel Join Now
5.5 हेक्टेयर में विकसित सूरजताल तालाब की लौट रही है पुरानी चमक, सूर्यदेव और तालाब का मनमोहक संगम


5.5 हेक्टेयर में विकसित सूरजताल तालाब की लौट रही है पुरानी चमक, सूर्यदेव और तालाब का मनमोहक संगम


जबलपुर, 05 फ़रवरी (हि.स.)। जबलपुर शहर के ऐतिहासिक 5.5 हेक्टेयर से अधिक क्षेत्र में विकसित ’सूरजताल’ तालाब के कायाकल्प तेज गति से किया जा रहा है। इस तालाब को संवारने के लिए गुरुवार को निगमायुक्त आर.पी. अहिरवार ने बड़ी मशीनों को लगाकर तालाब की सूरत बदलने और पुरानी विरासत को संरक्षित कर नई पीढ़ी को देने की दिशा में लगातार कार्य कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि तालाब में 1 लाख 50 हजार क्यूबिक पानी संग्रहण करने की क्षमता है। यह तालाब शहर के नागरिकों के लिए बरदान साबित होगा।

उन्होंने बताया कि अब सुबह की पहली किरण के साथ सूर्य भगवान का प्रतिबिंब और जल का संगम एक बेहद मनमोहक दृश्य प्रस्तुत करने लगा है। इस प्राकृतिक सौंदर्य को सहेजने और तालाब को उसका पुराना गौरव वापस दिलाने के लिए निगमायुक्त रामप्रकाश अहिरवार के द्वारा जमीनी स्तर पर प्रयास प्रारंभ कर दिये गए हैं।

निगमायुक्त ने आज तालाब क्षेत्र का निरीक्षण किया और संबंधित अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए कि तालाब की भूमि का तत्काल सीमांकन किया जाए। उन्होंने निर्देशित किया कि तालाब के जलग्रहण क्षेत्र में किसी भी प्रकार का अतिक्रमण बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। तहसीलदार और पटवारी की टीम के साथ तालमेल बैठाकर अवैध निर्माणों को चिन्हित कर हटाने की प्रक्रिया शुरू करने के निर्देश दिए गए हैं।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / विलोक पाठक

Share this story