न्यूजीलैंड का प्रतिनिधिमंडल आज करेगा बैतूल के नंदा वन धन विकास केंद्र हनी कलेक्शन सेंटर का दौरा

WhatsApp Channel Join Now
न्यूजीलैंड का प्रतिनिधिमंडल आज करेगा बैतूल के नंदा वन धन विकास केंद्र हनी कलेक्शन सेंटर का दौरा


बैतूल, 11 मई (हि.स.)। न्यूजीलैंड का एक प्रतिनिधिमंडल आज सोमवार को मध्य प्रदेश के प्रवास पर आ रहा है। यह प्रतिनिथिमंडल यहां बैतूल जिले के भ्रमण के दौरान जिले में संचालित मधु संग्रहण एवं जनजातीय आजीविका गतिविधियों का अवलोकन करेगा।

जनसम्पर्क अधिकारी रोमित उईके ने जानकारी देते हुए बताया कि निर्धारित कार्यक्रम अनुसार प्रतिनिधिमंडल दोपहर लगभग दोपहर 1:30 से 2 बजे तक बैतूल पहुंचेगा, जहां नंदा वन धन विकास केंद्र (वीडीवीके) हनी कलेक्शन सेंटर का अवलोकन करेगा। इस दौरान प्रतिनिधिमंडल को जनजातीय मधु संग्राहकों एवं क्षेत्रीय कार्यकर्ताओं द्वारा किए जा रहे कार्यों की जानकारी दी जाएगी।

भ्रमण के दौरान प्रतिनिधिमंडल शहद संग्रहण की प्रक्रिया, स्थानीय हनी वैल्यू चेन, संग्रहण, ग्रेडिंग एवं प्राथमिक भंडारण प्रक्रियाओं का अवलोकन करेगा। साथ ही क्षेत्रीय कार्यकर्ताओं एवं हितग्राहियों के साथ संवाद कार्यक्रम भी आयोजित होगा। कार्यक्रम के पश्चात प्रतिनिधिमंडल बैतूल से भोपाल के लिए प्रस्थान करेगा।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / मुकेश तोमर

Share this story