(अपडेट) मप्र: भारतीय प्रशासनिक सेवा के 32 अधिकारियों की नवीन पदस्थापना, आदेश जारी

WhatsApp Channel Join Now
(अपडेट) मप्र: भारतीय प्रशासनिक सेवा के 32 अधिकारियों की नवीन पदस्थापना, आदेश जारी


भोपाल, 21 अगस्त (हि.स.) । मध्य प्रदेश राज्य शासन ने भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) के 32 अधिकारियों की नवीन पदस्थापना की गई है। इस संबंध में सामान्य प्रशासन विभाग की ओर से शुक्रवार को आदेश जारी किए गए हैं।

जारी आदेश के अनुसार, संजना जैन (2016) को जल संसाधन विभाग में उप सचिव बनाया गया है। जगदीश कुमार गोमे (2016) को जिला पंचायत सागर का मुख्य कार्यपालन अधिकारी पदस्थ किया गया है। अभिषेक चौधरी (2018) को नगर पालिक निगम ग्वालियर का आयुक्त और संघ प्रिय (2018) को जिला पंचायत सिंगरौली का मुख्य कार्यपालन अधिकारी बनाया गया है।

अक्षय कुमार तेम्रवाल (2018) को नगर पालिक निगम भोपाल का अपर आयुक्त, ज्योति शर्मा (2018) को मध्यप्रदेश शासन में उप सचिव, श्रीमती अंजली जोसेफ जोनाथन (2018) को लोक निर्माण विभाग में उप सचिव तथा नवित कुमार धुर्वे (2018) को जिला पंचायत देवास का मुख्य कार्यपालन अधिकारी बनाया गया है।

श्रीमती सृष्टि देशमुख गोड़ा (2019) को जिला पंचायत रीवा का मुख्य कार्यपालन अधिकारी पदस्थ किया गया है। काजल जावला (2019) को राज्य शिक्षा केंद्र, मध्यप्रदेश भोपाल में अपर मिशन संचालक बनाया गया है। डॉ. नागार्जुन बी. गौड़ा (2019) को नगर पालिक निगम सतना का आयुक्त तथा स्मार्ट सिटी सतना के मुख्य कार्यपालन अधिकारी का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। अनिल कुमार डामोर (2019) को पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग में उप सचिव बनाया गया है।

अभिषेक सराफ (2020) को नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग, भोपाल में अपर आयुक्त बनाया गया है। विवेक के. व्ही. (2020) को जबलपुर विकास प्राधिकरण का मुख्य कार्यपालन अधिकारी तथा सौम्या आनंद (2021) को जिला पंचायत सीधी का मुख्य कार्यपालन अधिकारी बनाया गया है।

ऐश्वर्य वर्मा (2022) को जिला पंचायत खण्डवा का मुख्य कार्यपालन अधिकारी पदस्थ किया गया है। आशीष (2022) को नगर पालिक निगम इंदौर का अपर आयुक्त बनाया गया है। कार्तिकेय जायसवाल (2022) को जिला पंचायत श्योपुर और विशाल धाकड़ (2022) को जिला पंचायत टीकमगढ़ का मुख्य कार्यपालन अधिकारी बनाया गया है।

सोनाली देव (2022) को मध्यप्रदेश शासन में उप सचिव पदस्थ किया गया है। अर्पित गुप्ता (2022) को जिला पंचायत बड़वानी और तनुश्री मीणा (2022) को जिला पंचायत बालाघाट का मुख्य कार्यपालन अधिकारी बनाया गया है। श्रद्धा शुक्ला (2022) को जिला खण्डवा का अपर कलेक्टर पदस्थ किया गया है।

आशीष कुमार (2024) को बीना, जिला सागर का अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व), अनिकेत शांडिल्य (2024) को बैहर, जिला बालाघाट का अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व), आकाश अग्रवाल (2024) को मझौली, जिला सीधी का अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) तथा पाटिल आशीष अशोक (2024) को कुक्षी, जिला धार का अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) बनाया गया है।

इसी तरह सुशिर श्रीकृष्ण श्रीराम (2024) को देवसर, जिला सिंगरौली का अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व), कुलदीप पटेल (2024) को बिछिया, जिला मंडला का अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व), जामदार फरहान इरफान (2024) को शहपुरा, जिला डिंडोरी का अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) तथा ठाकरे ऋषिकेश विजय (2024) को बिजावर, जिला छतरपुर का अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) बनाया गया है। नवकिरण कौर (2024) को डबरा, जिला ग्वालियर का अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) पदस्थ किया गया है।

इस तरह शासन ने वरिष्ठ अधिकारियों के साथ 2024 बैच के अधिकारियों को भी विभिन्न जिलों में अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) की जिम्मेदारी दी है। आदेश में संबंधित विभागों, कलेक्टरों और जिला पंचायतों को नवीन पदस्थापना के अनुसार आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / उम्मेद सिंह रावत

Share this story