नरसिंहपुरः गोटेगांव में ट्रक की टक्कर से बाइक सवार तीन मजदूरों की मौत

WhatsApp Channel Join Now
नरसिंहपुरः गोटेगांव में ट्रक की टक्कर से बाइक सवार तीन मजदूरों की मौत


नरसिंहपुर, 25 जुलाई (हि.स.)। मध्य प्रदेश के नरसिंहपुर जिले में गोटेगांव थाना अंतर्गत कमती इमलिया के पास शनिवार सुबह करीब 10:30 बजे एक तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक को टक्कर मार दी। इस हादसे में बाइक पर सवार तीन मजदूरों की मौके पर ही मौत हो गई।

गोटेगांव थाना पुलिस के अनुसार, नरसिंहपुर-गोटेगांव मार्ग पर कमती-इमलिया गांव के पास चांदनखेड़ा तिराहे पर तेज रफ्तार ट्रक क्रमांक एमपी 49 एच 3244 ने एक बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बाइक पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। उस पर सवार तीनों लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। मृतकों की पहचान शिवम ठाकुर (22) पुत्र दसरथ ठाकुर निवासी गुंजी पिपरसरा, प्रकाश पटेल (30) निवासी ग्राम घुरपुर और प्रहलाद लोधी (35) के रूप में हुई है। तीनों पिपरसरा गांव से गोटेगांव मजदूरी करने जा रहे थे। हादसे की सूचना मिलते ही गोटेगांव थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त ट्रक को जब्त कर लिया है। चालक की तलाश की जा रही है और हादसे के कारणों की जांच जारी है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / मुकेश तोमर

Share this story