नरसिंहपुरः भगवान परशुराम के स्तंभ का भूमि पूजन हुआ
नरसिंहपुर, 26 अक्टूबर (हि.स.)। मध्य प्रदेश के नरसिंहपुर जिले के करेली में सोमवार को भगवान परशुराम स्तंभ का भूमिपूजन वेदांत पद्धति विधि विधान से संपन्न हुआ। कार्यक्रम में शुल्क एवं नियामक आयोग के अध्यक्ष डॉक्टर राजकुमार आचार्य, नगर पालिका अध्यक्ष सुशीला ममार, भाजपा जिला अध्यक्ष राम स्नेही पाठक उपस्थित रहे।
भूमि पूजन कार्यक्रम में ताराचंद पाराशर करेली ब्राह्मण समाज के अध्यक्ष जगदीश मिश्रा कार्यकारी अध्यक्ष अनिल पांडे सहित सभी ब्राह्मण समाज के लोग उपस्थित रहे। भूमि पूजन विधि विधान से पंडित शिवनारायण दुबे पंडित शशिकांत शास्त्री पंडित आत्माराम ने विधि विधान से कराया।
इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि राम स्नेही पाठक ने कहा कि कैबिनेट मंत्री प्रहलाद पटेल से प्राप्त राशि से यह स्तंभ नगर पालिका करेली के द्वारा निर्माण किया जा रहा है स्तंभ के निर्माण की राशि से निर्माण हो रहा है। पंडित ताराचंद पाराशर ने कहा कि भगवान परशुराम के जीवन प्रसंग को सुनाकर कहा कि समाज को संगठित रहना चाहिए मंत्री जी का आत्मीय सहयोग से हम आत्म विभोर हैं।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / भागीरथ तिवारी

