नरसिंहपुरः अपर मुख्य सचिव वर्णवाल ने जिला चिकित्सालय औचक निरीक्षण किया

WhatsApp Channel Join Now
नरसिंहपुरः अपर मुख्य सचिव वर्णवाल ने जिला चिकित्सालय औचक निरीक्षण किया


भोपाल, 30 मई (हि.स.)। मध्य प्रदेश के लोक स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव अशोक वर्णवाल ने शनिवार को जिला चिकित्सालय नरसिंहपुर का औचक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

निरीक्षण के दौरान कलेक्टर रजनी सिंह, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. मनीष कुमार मिश्रा, प्रभारी सिविल सर्जन डॉ. राहुल नेमा, हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ. जी.सी. चौरसिया, डॉ. जी.पी. भनारिया सहित अन्य अधिकारी मौजूद थे।

अपर मुख्य सचिव वर्णवाल ने अस्पताल में पेयजल, कूलर एवं अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने अस्पताल में साफ-सफाई की व्यवस्थाएं देखी। स्टोर रूम मदर रेस्ट रूम का निरीक्षण किया। उन्होंने पैथोलॉजी लैब का निरीक्षण कर ओपीडी व्यवस्थाओं की जानकारी ली और जांच सेवाओं की गुणवत्ता के संबंध में अधिकारियों से चर्चा की।

वर्णवाल ने मेटनिटी वार्ड, ब्लड बैंक एवं ओएसटी केंद्र सहित विभिन्न वार्डों का निरीक्षण किया तथा मरीजों से स्वास्थ्य के संबंध में चर्चा कर अस्पताल की व्यवस्थाओं के बारे में जानकारी ली। उन्होंने निर्देश देते हुए कहा कि मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। जिला चिकित्सालय में मरीजों का बेहतर उपचार कराना सुनिश्चित करें।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / मुकेश तोमर

Share this story