जबलपुरः मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल ने रानी अवंती बाई लोधी की पुण्यतिथि पर अर्पित की श्रद्धांजलि

WhatsApp Channel Join Now
जबलपुरः मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल ने रानी अवंती बाई लोधी की पुण्यतिथि पर अर्पित की श्रद्धांजलि


जबलपुर, 20 मार्च (हि.स.)। मध्य प्रदेश के पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल ने शुक्रवार को 1857 के स्वतंत्रता संग्राम की नायिका, अदम्य साहस और शौर्य की प्रतीक रानी अवंति बाई लोधी की 168 वीं पुण्य तिथि पर जबलपुर के धनवंतरि नगर चौराहे पर स्थित उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर उनके अनुज एवं प्रदेश के पूर्व राज्य मंत्री जालम सिंह पटेल सहित सामाजिक बंधु एवं नागरिकगण उपस्थित रहे।

पंचायत मंत्री पटेल ने इस अवसर पर कहा कि रानी अवंती बाई लोधी का जीवन साहस, स्वाभिमान और राष्ट्रभक्ति का अनुपम प्रतीक है। उन्होंने अंग्रेजो के शासन के विरुद्ध संघर्ष करते हुए अपने प्राणों का बलिदान दिया, जो आज भी समाज को प्रेरित करता है। मंत्री पटेल ने कहा कि रानी अवंती बाई लोधी जी की पुण्यतिथि को केवल श्रद्धांजलि तक सीमित न रखकर “संकल्प दिवस” के रूप में मनाया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि समाज ने हम पर जो विश्वास व्यक्त किया है, उस पर खरा उतरना हमारा दायित्व है।

समाज के किसी भी व्यक्ति के कष्ट या चुनौती को प्राथमिकता से स्वीकार कर उसके समाधान हेतु प्रयास करना ही सच्ची श्रद्धांजलि होगी। कार्यक्रम में पूर्व राज्य मंत्री जालम सिंह पटेल, स्थानीय जनप्रतिनिधि, सामाजिक बंधु एवं गणमान्य नागरिकों की उल्लेखनीय उपस्थिति रही।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / विलोक पाठक

Share this story