खाद्य मंत्री राजपूत आज नरिसंहपुर जिले के प्रवास पर, संकल्प से समाधान शिविर में होंगे शामिल

WhatsApp Channel Join Now
खाद्य मंत्री राजपूत आज नरिसंहपुर जिले के प्रवास पर, संकल्प से समाधान शिविर में होंगे शामिल


भोपाल, 04 अप्रैल (हि.स.)। मध्य प्रदेश के खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री गोविंद सिंह राजपूत आज शनिवार को नरसिंहपुर जिले के प्रवास पर रहेंगे। इस दौरान वे यहां संकल्प से समाधान शिविर समेत विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे।

जारी दौरा कार्यक्रम के अनुसार मंत्री राजपूत भोपाल से प्रस्थान कर प्रात: 11:30 बजे सर्किट हाउस नरसिंहपुर आएंगे और महारानी लक्ष्मी बाई कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय पहुंचकर प्रवेशोत्सव कार्यक्रम में शामिल होंगे। मंत्री राजपूत दोपहर 12.20 बजे शासकीय पीजी कॉलेज कॉलेज नरसिंहपुर में आयोजित जिला स्तरीय संकल्प से समाधान शिविर कार्यक्रम में शामिल होंगे। मंत्री राजपूत दोपहर5 बजे नरसिंहपुर से भोपाल के लिए प्रस्थान करेंगे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / मुकेश तोमर

Share this story