फिल्म पेद्दी का मेगा शो आज भोपाल में, एआर रहमान के संगीत से सजेगी शाम

WhatsApp Channel Join Now
फिल्म पेद्दी का मेगा शो आज भोपाल में, एआर रहमान के संगीत से सजेगी शाम


भोपाल, 23 मई (हि.स.)। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल आज शनिवार की शाम एक बड़े एंटरटेनमेंट इवेंट का गवाह बनने जा रही है। यहां गोविंदपुरा स्थित बीएचईएल दशहरा मैदान में शाम 5.00 बजे से फिल्म पेद्दी के म्यूजिकल इवेंट “पेद्दी की आवाज” का आयोजन होगा, जिसमें प्रसिद्ध संगीतकार ए.आर. रहमान की लाइव परफॉर्मेंस होगी।

भोपाल पहुंची फिल्म की प्रोडक्शन टीम ने बताया कि कार्यक्रम में आम लोगों को निशुल्क एंट्री दी जाएगी। फिल्म पेद्दी में साउथ सुपरस्टार राम चरण तेजा मुख्य भूमिका में नजर आएंगे, जबकि उनके साथ जाह्नवी कपूर, डॉ. शिव राजकुमार, जगपति बाबू और दिव्येंदु जैसे कलाकार भी महत्वपूर्ण भूमिका में दिखाई देंगे।

निर्देशक बुच्ची बाबू सना की बहुप्रतीक्षित पैन-इंडिया फिल्म पेद्दी के प्रमोशन के लिए साउथ सुपरस्टार राम चरण के साथ फिल्म की टीम पूरी टीम भोपाल पहुंची है। फिल्म आगामी 4 जून को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इससे पहले ही इस फिल्म का क्रेज युवाओं में सातवें आसमान पर है।

मुंबई में भव्य ट्रेलर लांच होने के बाद आज शाम 5 बजे से भोपाल के बीएचईएल दशहरा मैदान में ग्रैंड म्यूजिकल इवेंट हो रहा है। इस इवेंट की सबसे बड़ी हाइलाइट ऑस्कर विजेता संगीतकार एआर रहमान की लाइव परफार्मेंस होगी। पीआर टीम के सदस्यों ने बताया कि इस ऐतिहासिक कॉन्सर्ट के लिए मुंबई से विशेष रूप से 150 करोड़ रुपये की कीमत वाले बेहद आधुनिक म्यूजिक इक्विपमेंट भोपाल मंगाए गए हैं।

श्रुति हासन और जाह्नवी कपूर के साथ लांच होगा स्पेशल सांग

पीआर टीम ने बताया कि इस ग्रैंड इवेंट में फिल्म का बेहद प्रतीक्षित स्पेशल सॉग पूरी स्टारकास्ट की मौजूदगी में लांच किया जाएगा। इस गाने में राम चरण के साथ श्रुति हासन और जाह्नवी कपूर का शानदार अंदाज देखने को मिलेगा।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / मुकेश तोमर

Share this story