मप्रः रतनगढ़ माता मंदिर में अष्टमी पर्व पर उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब, एक लाख श्रद्धालुओं ने किए माता रानी के दर्शन

WhatsApp Channel Join Now
मप्रः रतनगढ़ माता मंदिर में अष्टमी पर्व पर उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब, एक लाख श्रद्धालुओं ने किए माता रानी के दर्शन


दतिया, 18 अक्टूबर (हि.स.)। मध्य प्रदेश के दतिया जिले में स्थित रतनगढ़ माता मंदिर में रविवार को शारदीय नवरात्रि की अष्टमी के पावन अवसर पर श्रद्धालुओं का जनसैलाब उमड़ पड़ा। एक लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने माता रानी के दर्शन कर पुण्य लाभ अर्जित किया।

कलेक्टर स्वप्निल वानखड़े एवं पुलिस अधीक्षक मयूर खंडेलवाल के निर्देशन में श्रद्धालुओं को सुगम एवं व्यवस्थित दर्शन कराने के लिए प्रशासन एवं पुलिस का अमला मुस्तैदी से तैनात रहा। मंदिर परिसर एवं श्रद्धालुओं की आवाजाही वाले मार्गों पर व्यवस्थाओं को बेहतर बनाए रखने के साथ ही सुरक्षा एवं भीड़ प्रबंधन पर विशेष ध्यान दिया गया। श्रद्धालुओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने सतत सक्रिय रहकर व्यवस्थाओं का संचालन किया।

प्रशासनिक अमले की तत्परता से श्रद्धालुओं को दर्शन के दौरान आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने तथा व्यवस्था बनाए रखने के लिए समन्वित प्रयास किए गए। श्रद्धालुओं की सुविधा, सुरक्षा एवं सुगम दर्शन प्रशासन की प्राथमिकता रही। नवरात्रि पर्व के दौरान बड़ी संख्या में पहुंच रहे श्रद्धालुओं को बेहतर व्यवस्थाएं उपलब्ध कराने के लिए प्रशासन एवं पुलिस द्वारा सतत निगरानी रखी जा रही है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / मुकेश तोमर

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

763214 Articles

Share this story