केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल ने उज्जैन में महाकाल महालोक का अवलोकन किया, लाइट एंड साउंड शो देखा

WhatsApp Channel Join Now

- महाकालेश्वर मंदिर समिति के बैंड ने दी “महाकाल सरकार मेरे महाकाल सरकार” की संगीतमय प्रस्तुति

उज्जैन, 20 जून (हि.स.)। केंद्रीय ऊर्जा तथा आवास एवं शहरी विकास मंत्री मनोहर लाल खट्टर ने शुक्रवार की रात उज्जैन प्रवास के दौरान महाकालेश्वर मंदिर परिसर में स्थित श्री महाकाल महालोक का अवलोकन किया। इस दौरान उनके साथ मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव भी मौजूद रहे।

अवलोकन के दौरान संभागायुक्त आशीष सिंह ने केन्द्रीय मंत्री मनोहर लाल को महाकाल लोक में स्थापित भगवान शिव द्वारा त्रिपुरासुर संहार सहित अन्य प्रतिमाओं की जानकारी दी। इसके पश्चात केंद्रीय मंत्री खट्टर, मुख्यमंत्री डॉ. यादव और अन्य जनप्रतिनिधियों ने रुद्र सागर में आयोजित लाइट एंड साउंड शो देखा।

श्री महाकाल महालोक के रुद्र सागर किनारे बने मंच पर अतिथियों के पहुंचते ही श्री महाकालेश्वर मंदिर प्रबंध समिति द्वारा संचालित श्री महाकाल बैंड के सदस्यों ने “महाकाल सरकार मेरे महाकाल सरकार” गीत की संगीतमय प्रस्तुति दी। इसके पश्चात लाइट एंड साउंड शो में लेजर लाइट, वाटर स्क्रीन और शानदार साउंड इफेक्ट्स के जरिए बाबा महाकाल, माँ शिप्रा और प्राचीन अवंतिका नगरी (उज्जैन) की पौराणिक कथाओं को बहुत ही मनमोहक तरीके से दर्शाया गया।

लाइट एंड साउंड लेजर शो देखने के बाद ई-कार्ट में बैठकर श्री महाकाल महालोक के अवलोकन के दौरान मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने केंद्रीय मंत्री खट्टर को श्री महाकाल महालोक में स्थापित विभिन्न प्रतिमाओं की जानकारी दी।

इस दौरान नगरीय विकास एवं आवास मंत्री कैलाश विजयवर्गीय, राज्य मंत्री प्रतिमा बागरी, विधायक अनिल जैन कालूहेड़ा, नगर निगम सभापति कलावती यादव, उज्जैन विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष रवि सोलंकी, संजय अग्रवाल, अपर मुख्य सचिव संजय दुबे, नगरीय प्रशासन आयुक्त संकेत भोंडवे सहित जनप्रतिनिधि और वरिष्ठ अधिकारीगण मौजूद रहे।

इससे पहले केन्द्रीय मंत्री मनोहर लाल और मुख्यमंत्री मोहन यादव ने विश्व प्रसिद्ध ज्योतिर्लिंग भगवान महाकालेश्वर मंदिर पहुंचकर बाबा महाकाल के दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया। इस दौरान उन्होंने भगवान महाकाल का पूजन-अर्चन भी किया।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / मुकेश तोमर

Share this story