मंडलाः पंच चौकी महा आरती में शामिल हुए कलेक्टर धोटे

WhatsApp Channel Join Now
मंडलाः पंच चौकी महा आरती में शामिल हुए कलेक्टर धोटे


मंडला, 12 अप्रैल (हि.स.)। मध्य प्रदेश के मंडला जिले का पदभार ग्रहण करने के बाद कलेक्टर राहुल नामदेव धोटे रविवार की शाम नमामि नर्मदे महा आरती ट्रस्ट द्वारा माहिष्मति घाट पर आयोजित पंच चौकी महा आरती में शामिल हुए। उन्होंने माँ नर्मदा की आरती और दुग्ध अभिषेक कर जिले वासियों की मंगल कामना की प्रार्थना की।

महा आरती के पश्चात ट्रस्ट की ओर से निवर्तमान कलेक्टर सोमेश मिश्रा को गरिमामयी विदाई भी दी गई। ट्रस्ट की पदेन अध्यक्ष एसडीएम सोनल सिडाम ने इस दौरान नमामि नर्मदे महा आरती ट्रस्ट की स्थापना, माहिष्मती घाट नामकरण और पंच चौकी महाआरती की शुरुआत के लिए निवर्तमान कलेक्टर सोमेश मिश्रा का आभार व्यक्त किया।

इस अवसर पर उपस्थित लोगों से आत्मीय चर्चा करते हुए मिश्रा ने कहा कि माँ नर्मदा की यह महाआरती ट्रस्ट द्वारा जिले के सामाजिक संगठनों के सहयोग से हमेशा इसी तरह चलती रहेगी। उन्होंने माँ नर्मदा से जिले वासियों के कल्याण की कामना की।

इस दौरान नगर पालिका परिषद अध्यक्ष विनोद कछवाहा, जिला पंचायत सदस्य शैलेष मिश्रा, प्रफुल्ल मिश्रा, प्रसन्न सराफ, संजय तिवारी, एसडीएम सचिन जैन, तहसीलदार हिमांशु भलावी, तहसीलदार हीरालाल तिवारी, नायब तहसीलदार रामसिंह उलाडी सहित बड़ी संख्या में श्रृद्धालुजन मौजूद रहे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / मुकेश तोमर

Share this story