मप्रः कान्हा टाइगर रिजर्व के बफर जोन में मृत मिला नर तेंदुआ

WhatsApp Channel Join Now
मप्रः कान्हा टाइगर रिजर्व के बफर जोन में मृत मिला नर तेंदुआ


- पशु चिकित्सकों ने किया शव परीक्षण, प्राकृतिक मृत्यु होने की जताई आशंका

बालाघाट, 10 नवंबर (हि.स.)। मध्य प्रदेश के कान्हा टाइगर रिजर्व के बफर जोन वनमंडल अंतर्गत खापा बफर परिक्षेत्र की सरेखा बीट में वन गश्ती के दौरान एक नर तेंदुआ मृत अवस्था में बरामद हुआ है। शव परीक्षण के बाद मंगलवार को निर्धारित प्रोटोकॉल के अनुसार तेंदुए का विधिवत भस्मीकरण किया गया।

जिला प्रशासन द्वारा जानकारी दी गई कि तेंदुए का शव सोमवार को कक्ष क्रमांक 1131 में पाया गया था। इसकी सूचना मिलने पर वन विभाग के अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर आवश्यक कार्रवाई की। तेंदुए के शव का परीक्षण पशु चिकित्सा अधिकारी बैहर डॉ. सुनील गोयल एवं सहायक पशु चिकित्सा अधिकारी परसवाड़ा डॉ. नेहा आहके द्वारा किया गया। शव परीक्षण के दौरान तेंदुए की मृत्यु स्वाभाविक एवं प्राकृतिक कारणों से होना प्रतीत हुई।

मंगलवार को निर्धारित प्रोटोकॉल के अनुसार तेंदुए का विधिवत भस्मीकरण किया गया। इस दौरान क्षेत्र संचालक, कान्हा टाइगर रिजर्व मंडला, नायब तहसीलदार बैहर, प्रोजेक्ट ऑफिसर, राष्ट्रीय बाघ संरक्षण प्राधिकरण (NTCA) के प्रतिनिधि, सहायक संचालक मलाजखंड, ग्राम पंचायत धनवार के सरपंच, ईको विकास समिति नारना के अध्यक्ष सहित वन विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। सभी आवश्यक औपचारिकताएं निर्धारित प्रक्रिया के तहत पूरी की गईं।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / मुकेश तोमर

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

775021 Articles

Share this story