मप्रः पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल, 26 अधिकारियों का तबादला

WhatsApp Channel Join Now
मप्रः पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल, 26 अधिकारियों का तबादला


- भोपाल के साइबर एसीपी सुजीत तिवारी इंदौर भेजे गए

भोपाल, 23 नवंबर (हि.स.)। मध्य प्रदेश शासन ने पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल करते हुए एक आईपीएस सहित 26 अधिकारियों की नई पदस्थापना की है। सोमवार देर रात जारी आदेश में भारतीय पुलिस सेवा के एक और राज्य पुलिस सेवा के 25 अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से आगामी आदेश तक नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। तबादला सूची में डीएसपी, एसडीओपी और एसीपी स्तर के अधिकारियों के नाम शामिल हैं।

जारी आदेश के अनुसार, भोपाल के साइबर एसीपी सुजीत तिवारी को इंदौर भेजा गया है। उन्हें एसीपी न्यायालयीन-2 की जिम्मेदारी दी गई है। वहीं, नरसिंहपुर जिले में पदस्थ एसडीओपी शुभम सिंह ठाकुर को गोटेगांव का नया एसडीओपी बनाया गया है। गाडरवारा में उनकी जगह अजय तिवारी पदस्थ किए गए हैं, जो अब तक मंडला जिले के शाहपुर में एसडीओपी थे।

इसके अलावा, पुरुषोत्तम मरावी को डिंडोरी से मंडला जिले के निवास का एसडीओपी बनाया गया है। संतोष मिश्रा को नर्मदापुरम से सतना में डीएसपी यातायात की जिम्मेदारी दी गई है। संतोष कुमार शुक्ला को जबलपुर से नर्मदापुरम में डीएसपी यातायात बनाया गया है। नम्रता सोंधिया को पुलिस मुख्यालय भोपाल से राजगढ़ जिले के खिलचीपुर का एसडीओपी बनाया गया है। आशीष जैन को जबलपुर से पन्ना जिले के अजयगढ़ का एसडीओपी बनाया गया है। सुनील कुमार वरकडे को छिंदवाड़ा से रीवा जिले के डभौरा का एसडीओपी बनाया गया है।

नीलम कनोज को इंदौर से देवास में डीएसपी (एलआर) की जिम्मेदारी दी गई है। अपूर्वा किलेदार को इंदौर में ही एसीपी महिला सुरक्षा से एसीपी कोतवाली बनाया गया है। अश्विनी कुमार को हरदा जिले के खिरकिया से खंडवा जिले के हरसूद का एसडीओपी बनाया गया है। नवीन तिवारी को पुलिस मुख्यालय भोपाल से एसीपी जहांगीराबाद, भोपाल पदस्थ किया गया है। शिवाली तिवारी को शहडोल से पुलिस मुख्यालय भोपाल भेजा गया है। प्रिया सिंह को 34वीं वाहिनी विशेष सशस्त्र बल, धार से रीवा जिले के त्योथर का एसडीओपी बनाया गया है। पूनम थापा को दूसरी वाहिनी विशेष सशस्त्र बल, ग्वालियर से भिंड में डीएसपी मुख्यालय बनाया गया है।

अजय कुमार रिठोरिया को छतरपुर जिले के बिजावर से पुलिस मुख्यालय में पदस्थ किया गया है। प्रतिभा शर्मा को पुलिस मुख्यालय भोपाल से विदिशा का नगर पुलिस अधीक्षक बनाया गया है। राजीव सिंह भदौरिया को पुलिस मुख्यालय भोपाल से प्रथम वाहिनी विशेष सशस्त्र बल, इंदौर में कार्यवाहक सहायक सेनानी बनाया गया है। विक्रम रजक को एसटीएफ जबलपुर से नर्मदापुरम जिले के पिपरिया का एसडीओपी बनाया गया है। सुजीत तिवारी को भोपाल से इंदौर में एसीपी न्यायालयीन-2 की जिम्मेदारी दी गई है। नारायण सिंह कुमरे को रीवा के डभौरा से बालाघाट की 36वीं वाहिनी विशेष सशस्त्र बल में सहायक सेनानी बनाया गया है।

सौरभ त्रिपाठी को दमोह से छतरपुर जिले के बिजावर का एसडीओपी बनाया गया है। अजय तिवारी को मंडला के शाहपुर से नरसिंहपुर जिले के गाडरवारा का एसडीओपी बनाया गया है। दिनेश प्रजापति को मंदसौर जिले के सीतामऊ से उज्जैन जिले के महिदपुर का एसडीओपी बनाया गया है। विवेक कनोडिया को उज्जैन में पुलिस महानिरीक्षक कार्यालय से तराना का एसडीओपी बनाया गया है। कमल निगवाल को मंदसौर की महिला सुरक्षा शाखा से उज्जैन जिले के नागदा का नगर पुलिस अधीक्षक बनाया गया है। ओमप्रकाश आर्य को श्योपुर से गुना जिले के राघौगढ़ का एसडीओपी बनाया गया है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / मुकेश तोमर

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

782194 Articles

Share this story