इंदौर में फायर सेफ्टी को लेकर बड़ी कार्रवाई, कई प्रतिष्ठान सील

WhatsApp Channel Join Now
इंदौर में फायर सेफ्टी को लेकर बड़ी कार्रवाई, कई प्रतिष्ठान सील


इंदौर, 11 अप्रैल (हि.स.)। मध्य प्रदेश के इंदौर में कलेक्टर शिवम वर्मा के निर्देश पर जिला प्रशासन एवं नगर निगम की संयुक्त टीम द्वारा शनिवार को फिर फायर सेफ्टी मानकों के उल्लंघन पर सख्त कार्रवाई की गई। आगजनी की संभावित घटनाओं एवं लोक स्वास्थ्य सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए नियमों का पालन नहीं करने वाले व्यावसायिक प्रतिष्ठानों को सील किया गया।

यह कार्रवाई एसडीएम घनश्याम धनगर के नेतृत्व में की गई। अभियान के दौरान तहसीलदार राकेश सस्तिया, कमलेश कुशवाह, नायब तहसीलदार डीपी सोनी, फायर ऑफिसर विनोद मिश्रा एवं बीओ आनंद रैदास सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

एसडीएम धनगर ने बताया कि निरीक्षण के दौरान भवनों में फायर सेफ्टी व्यवस्था अपूर्ण या अनुपस्थित पाई गई। इसके चलते जेएमसी होटल, सम्राट अशोक नगर, प्लॉट क्रमांक 2, 10, 11 स्थित अन्य विभिन्न व्यावसायिक प्रतिष्ठानों—दुकानें, शोरूम, जिम एवं लाइब्रेरी को सील करने की कार्रवाई की गई। कलेक्टर शिवम वर्मा ने कहा कि फायर सेफ्टी नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ आगे भी इसी प्रकार सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / मुकेश तोमर

Share this story