उज्जैनः नीमच के डिस्ट्रिक्ट कमांडेंट होमगार्ड तीन हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार

WhatsApp Channel Join Now
उज्जैनः नीमच के डिस्ट्रिक्ट कमांडेंट होमगार्ड तीन हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार


उज्जैन, 12 नवंबर (हि.स.)। मध्य प्रदेश के उज्जैन लोकायुक्त के पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार दीक्षित के मार्गदर्शन में गुरुवार को लोकायुक्त उज्जैन की टीम द्वारा डिस्ट्रिक्ट कमांडेंट होमगार्ड जिला नीमच युवराज सिंह चोहान को सैनिक महेश थोरेचा से 3 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों ट्रैप किया गया।

बताया गया है कि आवेदक होमगार्ड सैनिक महेश थोरेचा ने 10 नवंबर को पुलिस अधिक्षक लोकायुक्त उज्जैन विनोद दीक्षित के समक्ष उपस्थित होकर आवेदन प्रस्तुत कर शिकायत की थी कि होमगार्ड डिस्ट्रिक्ट कमांडेंट नीमच युवराज सिंह चोहान होमगार्ड कार्यालय में पदस्थ सैनिक बलवंत सिंह के माध्यम से आरटीओ बेरियर नयागांव नीमच पर की गई तैनाती के एवज में 3 हजार रूपये प्रतिमाह के हिसाब से रिश्वत की मांग कर रहे हैं।

पुलिस अधीक्षक लोकायुक्त उज्जैन द्वारा प्राप्त शिकायत का सत्यापन निरीक्षक राजेंद्र वर्मा से करवाया गया। सत्यापन पर आवेदक द्वारा प्रस्तुत शिकायत सही पायें जाने पर अनावेदकों युवराज सिंह चोहान एवं बलवंत सिंह के विरुद्ध वैधानिक कार्यवाही कर गुरुवार को ट्रैप आयोजित किया गया वा डिस्ट्रिक्ट कमांडेंट होमगार्ड युवराज सिंह चोहान को होमगार्ड कार्यालय कोट मोहल्ला नीमच में आवेदक महेश थोरेचा से रिश्वत प्राप्त करने पर रंगे हाथों पकड़ा गया। मौके पर कार्यवाही की जा रही है।

ट्रैप दल में डीएसपी राजेश पाठक, निरीक्षक राजेंद्र वर्मा, आरक्षगण उमेश जाटव, अनिल अटोलिया, इसरार ख़ान, संजीव कुमारिया, श्याम शर्मा एवं एलडीसी रश्मि शामिल रहे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / क्षितिज

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

775826 Articles

Share this story