मप्रः वन भवन में विधिक प्रकोष्ठ का हुआ शुभारंभ
Feb 27, 2026, 23:27 IST
WhatsApp
Channel
Join Now
भोपाल, 27 फरवरी (हि.स.)। प्रधान मुख्य वन संरक्षक एवं वन बल प्रमुख व्ही.एन. अम्बाडे ने शुक्रवार को वन भवन मुख्यालय में वन विभाग विधिक प्रकोष्ठ का शुभारंभ किया गया।
विधिक प्रकोष्ठ वन विभाग मध्य प्रदेश की केन्द्रीय संस्थागत इकाई के रूप में कार्य करेगा। प्रकोष्ठ उन समस्त न्यायिक एवं अर्द्ध न्यायिक कार्यवाहियों का प्रबंधन, समन्वय एवं अनुश्रवण करेगा जिनमें विभाग पक्षकार है। साथ ह़ी यह विवादों के रोकथाम के लिये विभागीय कार्यों को सक्रिय कानूनी सहायता प्रदान करेगा। इस अवसर पर समस्त प्रधान मुख्य वन संरक्षक एवं अपर प्रधान मुख्य वन संरक्षक उपस्थित रहे।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / मुकेश तोमर

