रतनगढ़ माता मंदिर पर तीन दिवसीय विशाल लख्खी मेला शुरू, सभी व्यवस्थाएं चाकचौबंद

WhatsApp Channel Join Now
रतनगढ़ माता मंदिर पर तीन दिवसीय विशाल लख्खी मेला शुरू, सभी व्यवस्थाएं चाकचौबंद


- कलेक्टर-एसपी ने रतनगढ़ पहुंचकर मेला क्षेत्र का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का लिया जायजा

दतिया, 09 नवंबर (हि.स.)। मध्य प्रदेश के दतिया जिले के प्रसिद्ध धार्मिक एवं आस्था का केन्द्र माता रतनगढ़ मंदिर पर दीपावली दौज के अवसर पर आयोजित होने वाले तीन दिवसीय विशाल लख्खी मेला सोमवार से हो गया है। इसके साथ ही मेले में श्रृद्धालुओं के आने का सिलसिला प्रारंभ हो गया है। मेले में श्रृद्धालुओं की सुविधा, सुरक्षा एवं सुगम दर्शन व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए जिला प्रशासन एवं पुलिस प्रशासन द्वारा व्यापक इतंजाम किए गए हैं।

कलेक्टर स्वप्निल वानखड़े एवं पुलिस अधीक्षक मयूर खंडेलवाल ने रतनगढ़ माता मंदिर पहुंचकर सम्पूर्ण मेला क्षेत्र का सेक्टर वाईज निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने मंदिर परिसर, पार्किग स्थल, श्रृद्धालुओं के आवागमन मार्ग, सुरक्षा व्यवस्था, यातायात प्रबंधन, पेयजल, प्रकाश व्यवस्था, स्वास्थ्य सुविधाओं तथा अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं का जायजा लिया। साथ ही प्रत्येक सेक्टर पर तैनात अधिकारियों एवं कर्मचारियों से चर्चा कर व्यवस्थाओं की जानकारी ली।

कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक ने सभी अधिकारियों-कर्मचारियों को पूरी मुस्तैदी, सजगता एवं जिम्मेदारी के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन करने के निर्देश दिए, ताकि मेले में आने वाले श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की परेशानी न हो और मेला शांतिपूर्ण एवं व्यवस्थित ढंग से संपन्न हो सके।

कलेक्टर वानखड़े ने मेला क्षेत्र में स्वच्छता बनाए रखने, पेयजल की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित करने, स्वास्थ्य सेवाओं को सक्रिय रखने तथा श्रृद्धालुओं के आवागमन मार्ग को बाधा रहित रखने के निर्देश दिए। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि मेले के दौरान व्यवस्थाओं की निरंतर निगरानी की जाए तथा किसी भी समस्या का तत्काल निराकरण सुनिश्चित किया जाये।

कलेक्टर वानखड़े द्वारा श्रृद्धालुओं से मेले के दौरान स्वच्छता बनाये रखने, प्रशासन का सहयोग करने, नियमों का पालन करने की अपील की। साथ ही उन्होंने किसी भी भ्रामक जानकारी, अफवाह पर यकीन न करते हुए मेले में तैनात प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारी अथवा कंट्रोल रूम से पुष्टि करने की बात कही।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / मुकेश तोमर

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

774635 Articles

Share this story