मप्र के खरगोन में बड़ी चोरी, मुनीम की कार से अज्ञात बदमाशों ने उड़ाए 25 लाख रुपये, जांच में जुटी पुलिस

WhatsApp Channel Join Now
मप्र के खरगोन में बड़ी चोरी, मुनीम की कार से अज्ञात बदमाशों ने उड़ाए 25 लाख रुपये, जांच में जुटी पुलिस


मप्र के खरगोन में बड़ी चोरी, मुनीम की कार से अज्ञात बदमाशों ने उड़ाए 25 लाख रुपये, जांच में जुटी पुलिस


भोपाल/खरगोन, 21 अप्रैल (हि.स.) । मध्य प्रदेश के खरगोन जिले में मंगलवार दोपहर एक बड़ी चोरी की वारदात सामने आई, जिसमें एक अनाज व्यापारी के मुनीम की कार से 25 लाख रुपये से भरा बैग चोरी हो गया। पुलिस ने पूरे शहर में नाकाबंदी कर बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार, यह घटना करीब 12 बजे जिला सहकारी बैंक के पास दाता हनुमान मंदिर गली क्षेत्र में हुई। जहां अनाज व्यापारी दिनेश जायसवाल के मुनीम ताहेर अली बोहरा बैंक ऑफ बड़ौदा, डायवर्सन रोड से 27 लाख रुपये निकालकर लौटे थे। इसके बाद उन्होंने रास्ते में एक कारोबारी को ढाई लाख रुपये का भुगतान किया। इसके बाद वे बस स्टैंड होते हुए जिला सहकारी केंद्रीय बैंक के बाहर अपनी कार (एमपी 09 WK7877) खड़ी कर मोबाइल पर बात कर रहे थे। इसी दौरान अज्ञात बदमाशों ने मौका पाकर कार से रुपयों से भरा बैग चुरा लिया और फरार हो गए।

घटना की जानकारी मिलते ही पीड़ित ने कोतवाली थाने में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने तत्काल शहरभर में नाकाबंदी कर दी और संदिग्धों की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस बैंक और आसपास के क्षेत्रों के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है। शुरुआती जांच में दो संदिग्धों की गतिविधि सामने आई है, हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है।

हिन्दुस्थान समाचार / उम्मेद सिंह रावत

Share this story