खंडवाः आईटीआई में रोजगार मेला सम्पन्न, 93 युवाओं को मिली नौकरी

WhatsApp Channel Join Now
खंडवाः आईटीआई में रोजगार मेला सम्पन्न, 93 युवाओं को मिली नौकरी


खण्डवा, 05 फरवरी (हि.स.)। मध्य प्रदेश के खंडवा जिला मुख्यालय स्थित शासकीय आई टी आई में गुरुवार को रोजगार मेले का आयोजन किया गया, जिसमें 93 युवाओं का नौकरी के लिए चयन हुआ।

जिला रोजगार अधिकारी लक्ष्मण सिंह सिलोटे ने बताया कि इस रोजगार मेले में तीन कंपनियों ने भाग लिया। रोजगार मेले में कुल 140 आवेदकों ने अपना पंजीयन कराया था, जिनमें से कंपनियों द्वारा कुल 93 आवेदकों का प्राथमिक चयन कर उन्हें ऑफर लेटर प्रदान किये। इस अवसर पर स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा 45 युवक युवतियों का निशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण भी किया गया।

हिन्दुस्थान समाचार / मुकेश तोमर

Share this story