खंडवाः कलेक्टर गुप्ता ने ओंकारेश्वर में सिंहस्थ संबंधी कार्यों की प्रगति की समीक्षा की

WhatsApp Channel Join Now
खंडवाः कलेक्टर गुप्ता ने ओंकारेश्वर में सिंहस्थ संबंधी कार्यों की प्रगति की समीक्षा की


खंडवाः कलेक्टर गुप्ता ने ओंकारेश्वर में सिंहस्थ संबंधी कार्यों की प्रगति की समीक्षा की


खण्डवा, 14 अक्टूबर (हि.स.)। मध्य प्रदेश के खंडवा जिले में कलेक्टर ऋषव गुप्ता ने बुधवार को पुलिस अधीक्षक अगम जैन के साथ ओंकारेश्वर पहुंचकर आगामी सिंहस्थ 2028 को ध्यान में रखते हुए ओंकारेश्वर क्षेत्र में संचालित विकास कार्यो की समीक्षा की। इस दौरान अपर कलेक्टर श्रद्धा शुक्ला एवं पुनासा एसडीएम पंकज वर्मा भी उपस्थित थे।

अधिकारियों ने इस दौरान ओंकारेश्वर ज्योतिर्लिंग मंदिर में दर्शन किए एवं उपस्थित अधिकारी कर्मचारियों की बैठक ली। इस अवसर पर प्रबंध ट्रस्टी राव पुष्पेंद्र सिंह भी उपस्थित रहे। इसके बाद कलेक्टर गुप्ता एवं पुलिस अधीक्षक जैन ने ओंकारेश्वर एवं आसपास के क्षेत्र में संचालित विकास कार्यों का निरीक्षण कर आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने सभी विभागों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करते हुए विकास कार्यों को निर्धारित समय-सीमा में पूर्ण करने पर जोर दिया।

कलेक्टर गुप्ता ने नगर परिषद कार्यालय में विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक लेकर सिंहस्थ की तैयारियों और विकास कार्यों की प्रगति पर चर्चा की गई। बैठक में नगर परिषद एवं पुलिस प्रशासन के विभिन्न अधिकारी मौजूद थे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / मुकेश तोमर

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

760990 Articles

Share this story