मप्रः केन्द्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया आज गुना जिले के प्रवास पर

WhatsApp Channel Join Now
मप्रः केन्द्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया आज गुना जिले के प्रवास पर


भोपाल, 15 मार्च (हि.स.)। केन्द्रीय संचार एवं पूर्वोत्तर क्षेत्र विकास मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया आज रविवार को मध्य प्रदेश के गुना जिले के प्रवास पर रहेंगे। इस दौरान वे विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे।

जिला प्रशासन द्वारा जारी भ्रमण कार्यक्रम के अनुसार, केन्द्रीय मंत्री सिंधिया प्रात: 10:25 म्याना स्थित पंचायत विभाग के जिला प्रशिक्षण केंद्र और प्रात: 10:55 बजे सिविल अस्पताल का निरीक्षण करेंगे। इसके पश्चात प्रात: 11:15 बजे से म्याना के हायर सेकेंडरी स्कूल में जनसमस्या निवारण शिविर में नागरिकों की समस्याओं का समाधान करेंगे। शिविर पश्चात वे दोपहर 02:00 बजे चंदेरी जिला अशोकनगर के लिये प्रस्थान करेगे।

केन्द्रीय मंत्री सिंधिया शाम 07:15 बजे गुना जिला चिकित्सालय का निरीक्षण कर नवनिर्मित क्रिटिकल केयर यूनिट का उद्घाटन करेंगे, साथ ही गुना रेलवे स्टेशन और सकतपुर में अमृत योजना के अंतर्गत बन रहे सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट का निरीक्षण एवं लोकार्पण करेंगे एवं कार्यक्रमों और जनसभाओं में भी सहभागिता करेंगे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / मुकेश तोमर

Share this story