केन्द्रीय मंत्री जेपी नड्डा आज भोपाल में, लोकतंत्र बचाओ-अराजकता हटाओ’ पदयात्रा में होंगे शामिल

WhatsApp Channel Join Now
केन्द्रीय मंत्री जेपी नड्डा आज भोपाल में, लोकतंत्र बचाओ-अराजकता हटाओ’ पदयात्रा में होंगे शामिल


केन्द्रीय मंत्री जेपी नड्डा आज भोपाल में, लोकतंत्र बचाओ-अराजकता हटाओ’ पदयात्रा में होंगे शामिल


भोपाल, 04 नवंबर (हि.स.)। केन्द्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री जगत प्रकाश नड्डा आज बुधवार को मध्य प्रदेश के एक दिवसीय प्रवास पर भोपाल आ रहे हैं। वे यहां भाजपा द्वारा आयोजित ‘लोकतंत्र बचाओ-अराजकता हटाओ’ के संकल्प के साथ विशाल पदयात्रा में सहभागिता करेंगे।

भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी बृजगोपाल लोया ने बताया कि पार्टी द्वारा आज भोपाल में ‘लोकतंत्र बचाओ-अराजकता हटाओ’ के संकल्प के साथ विशाल पदयात्रा का आयोजन किया जाएगा। पदयात्रा में केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा के साथ मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खण्डेलवाल सहित प्रदेश शासन के मंत्री, पार्टी के प्रदेश पदाधिकारी एवं जनप्रतिनिधिगण शामिल होंगे।

उन्होंने बताया कि लोकतंत्र बचाओ-अराजकता हटाओ’ के संकल्प को लेकर आयोजित यह विशाल पदयात्रा प्रातः 10 बजे अटल पथ, प्लेटिनम प्लाजा, टीटी नगर से प्रारंभ होकर रोशनपुरा तक पहुंचेगी। पदयात्रा में प्रदेश शासन के मंत्री, पार्टी के प्रदेश पदाधिकारी एवं जनप्रतिनिधिगण, विभिन्न समाजों के प्रतिनिधि, व्यापारी संगठनों के पदाधिकारी, खेल संगठनों के प्रमुख, शहर के गणमान्य नागरिक एवं मातृशक्ति सहित लगभग एक लाख लोगों की सहभागिता रहेगी।

पदयात्रा में समाज के विभिन्न वर्गों के प्रतिनिधि एवं पार्टी कार्यकर्ता लोकतंत्र की रक्षा और अराजकता के विरोध का संकल्प लेकर सहभागी बनेंगे। बता दें कि इससे पहले इंदौर और जबलपुर मे यह पदयात्रा निकाली जा चुकी है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / मुकेश तोमर

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

772004 Articles

Share this story