झाबुआ: आमली पठार में ढाई हजार बल्क लीटर अवैध शराब सहित 55 लाख का सामान बरामद

WhatsApp Channel Join Now
झाबुआ: आमली पठार में ढाई हजार बल्क लीटर अवैध शराब सहित 55 लाख का सामान बरामद


झाबुआ: आमली पठार में ढाई हजार बल्क लीटर अवैध शराब सहित 55 लाख का सामान बरामद


झाबुआ, 04 फ़रवरी (हि.स.)। मध्य प्रदेश के जनजातीय बाहुल्य झाबुआ जिले के मेघनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम आमली पठार में पुलिस द्वारा एक ट्रक से 2615 बल्क लीटर अवैध शराब बरामद बरामद की गई है।

पुलिस जानकारी अनुसार ट्रक सहित बरामद शराब का मूल्य ₹55 लाख से अधिक आंका गया है। मेघनगर पुलिस द्वारा मामले में आबकारी एक्ट की विभिन्न धाराओं में प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

उक्त प्रकरण में झाबुआ पुलिस मुख्यालय द्वारा बुधवार को दी गई जानकारी अनुसार अवैध शराब के विरुद्ध चलाए जा रहे ऑपरेशन प्रहार के अंतर्गत थाना मेघनगर पुलिस टीम को बडी सफलता मिली है। पुलिस टीम द्वारा मंगलवार एवं बुधवार की दरमियानी रात में अवैध शराब का परिवहन करते एक ट्रक पकड़ा गया है। मामले में आबकारी एक्ट की विभिन्न धाराओं में प्रकरण पंजीबद्ध किया गया है।

पुलिस जानकारी अनुसार थाना मेघनगर पुलिस को अवैध शराब परिवहन संबंधी जानकारी मिली थी। सूचना के आधार पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची, ओर ग्राम आमली पठार से गुजर रहे अवैध शराब से भरे ट्रक को पकड़ लिया गया, ट्रक में 293 पेटी (2615 बल्क लीटर) अवैध शराब रखी गई थी। पुलिस द्वारा ट्रक सहित शराब जप्त कर आबकारी एक्ट की विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। बरामद की गई शराब की अनुमानित कीमत लगभग 28 लाख रुपये है। साथ ही एक ट्राला (25 लाख रूपए,) 4 दोपहिया वाहन (02 लाख रूपए,) एवं 3 मोबाइ फोन (40 हजार रुपए) भी जप्त किए गए हैं। इस प्रकार लगभग 55 लाख 40 हजार रूपये का सामान जप्त किया गया। पुलिस द्वारा मामले में जांच शुरू कर दी गई है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / डॉ. उमेश चंद्र शर्मा

Share this story