मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान से शासन और जनता के बीच मजबूत हो रहा संवाद: राजस्व मंत्री वर्मा

WhatsApp Channel Join Now
मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान से शासन और जनता के बीच मजबूत हो रहा संवाद: राजस्व मंत्री वर्मा


सीहोर, 27 नवंबर (हि.स.)। मध्य प्रदेश में संचालित मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के तहत शुक्रवार को सीहोर विकासखंड के ग्राम लसूड़िया खास में आयोजित शिविर में राजस्व मंत्री करण सिंह वर्मा शामिल हुए। उन्होंने ग्रामवासियों से संवाद कर उनकी समस्याएं एवं शिकायतें सुनीं। इस दौरान ग्रामीणों द्वारा प्रस्तुत आवेदनों और बताई गई समस्याओं के निराकरण के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए।

उन्होंने कहा कि आमजन की समस्याओं का प्राथमिकता के साथ निराकरण किया जाए, ताकि लोगों को शासकीय कार्यालयों के अनावश्यक चक्कर न लगाने पड़ें। शिविर में अपर कलेक्टर वृजेश सक्सेना, जनपद सीईओ नमिता बघेल सहित विभागों के अधिकारी उपिस्थत थे।

राजस्व मंत्री वर्मा ने मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के उद्देश्य पर प्रकाश डालते हुए कहा कि इस अभियान का मुख्य उद्देश्य शासन की योजनाओं और सेवाओं को आमजन तक पहुंचाना तथा उनकी समस्याओं का स्थानीय स्तर पर समाधान सुनिश्चित करना है। अभियान के माध्यम से अधिकारी गांवों में पहुंचकर ग्रामीणों से सीधे संवाद कर रहे हैं और उनकी समस्याओं का निराकरण कर रहे हैं। इससे शासन और जनता के बीच विश्वास एवं संवाद और अधिक मजबूत हो रहा है।

राजस्व मंत्री वर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में केंद्र और प्रदेश सरकार निरंतर विकास एवं जनकल्याण के लिए कार्य कर रही हैं। सरकार का लक्ष्य समाज के प्रत्येक वर्ग तक विकास का लाभ पहुंचाना है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री के नेतृत्व में प्रदेश में सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य, सिंचाई, बिजली, पेयजल सहित विभिन्न क्षेत्रों में तेजी से विकास कार्य किए जा रहे हैं। प्रदेश में विकास की नई संभावनाएं विकसित हो रही हैं और नागरिकों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं।

उन्होंने शासन की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का उल्लेख करते हुए कहा कि सरकार गरीबों, किसानों, महिलाओं, युवाओं और जरूरतमंद परिवारों के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाने के लिए प्रतिबद्ध है। विभिन्न योजनाओं के माध्यम से पात्र हितग्राहियों को लाभान्वित किया जा रहा है। उन्होंने ग्रामीणों से शासन की योजनाओं का लाभ लेने और विकास कार्यों में सहभागी बनने की अपील की। कार्यक्रम में गौरव सन्नी महाजन, श्री पंकज गुप्ता एवं शंकर पटेल सहित बड़ी संख्या में ग्रामवासी उपिस्थित थे।

हितग्राहियों ने साझा किए योजनाओं से जीवन में आए सकारात्मक बदलाव के अनुभव

मुख्यमंत्री जनविश्वास शिविर में विभिन्न शासकीय योजनाओं से लाभान्वित हितग्राहियों ने अपने अनुभव साझा करते हुए बताया कि शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं ने उनके जीवन में सकारात्मक बदलाव लाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। योजनाओं के माध्यम से उन्हें आर्थिक संबल मिला है और आत्मनिर्भर बनने का अवसर प्राप्त हुआ है। हितग्राहियों ने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव एवं प्रदेश सरकार का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि जनकल्याणकारी योजनाओं से उन्हें बेहतर जीवन जीने और अपने परिवार की आवश्यकताओं को पूरा करने में मदद मिल रही है।

विभिन्न विभागों ने स्टॉल लगाकर दी जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी

मुख्यमंत्री जनविश्वास शिविर में विभिन्न शासकीय विभागों द्वारा स्टॉल लगाए गए, जिनके माध्यम से नागरिकों को विभागीय योजनाओं, कार्यक्रमों एवं जनकल्याणकारी गतिविधियों की जानकारी दी गई। विभागीय अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने स्टॉल पर पहुंचे नागरिकों को योजनाओं की पात्रता, आवेदन प्रक्रिया एवं मिलने वाले लाभों के बारे में विस्तार से बताया। साथ ही पात्र हितग्राहियों को योजनाओं का लाभ लेने के लिए आवश्यक मार्गदर्शन भी प्रदान किया गया। शिविर में लगाए गए स्टॉल आमजन के लिए शासन की योजनाओं को समझने और उनका लाभ प्राप्त करने का उपयोगी माध्यम बने।

अनेक योजना के हितग्राहियों को लाभान्वित किया गया

मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के तहत ग्राम लसूड़िया खास में आयोजित शिविर में विभिन्न विभागों द्वारा संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं के अंतर्गत पात्र हितग्राहियों को लाभान्वित किया गया। शिविर में विभागीय अधिकारियों ने ग्रामीणों को शासन की योजनाओं की जानकारी दी तथा पात्र हितग्राहियों को योजनाओं का लाभ प्रदान किया। इस दौरान ग्रामीणों को शासकीय योजनाओं का लाभ लेने के लिए प्रेरित भी किया गया।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / मुकेश तोमर

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

784450 Articles

Share this story