जबलपुरः कलेक्टर ने की स्वामित्व योजना की समीक्षा, धीमी प्रगति पर जताई नाराजगी

WhatsApp Channel Join Now
जबलपुरः कलेक्टर ने की स्वामित्व योजना की समीक्षा, धीमी प्रगति पर जताई नाराजगी


- एसडीएम और तहसीलदार को अगली बैठक में शिकायतों के साथ उपस्थित होने के निर्देश

जबलपुर, 10 नवंबर (हि.स.)। मध्य प्रदेश के जबलपुर में कलेक्टर अरुण कुमार विश्वकर्मा ने मंगलवार को स्वामित्व योजना और सीएम हेल्पलाइन की लंबित शिकायतों की समीक्षा की। बैठक में उन्होंने रजिस्ट्रेशन, सत्यापन और आवेदन प्रक्रिया की धीमी गति पर कलेक्टर ने सख्त निर्देश दिए।

उन्होंने बताया कि जिले में प्रतिदिन 4 हजार रजिस्ट्रेशन का लक्ष्य रखा गया था, लेकिन किसी भी तहसील में लक्ष्य पूरा नहीं हुआ। समीक्षा में शहपुरा, पनागर और सिहोरा में अपेक्षाकृत बेहतर काम सामने आया। वहीं कटंगी और मझौली सहित अन्य क्षेत्रों में धीमी प्रगति हुई है। कलेक्टर ने पटवारियों की अनुपस्थिति और तहसीलदारों की आईडी पर लंबित सत्यापन के प्रकरणों पर नाराजगी जताते हुए कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए। बिना अनुमति अनुपस्थित रहने वाले कर्मचारियों को गंभीर अनुशासनहीनता का मामला बताया।

बैठक में सीएम हेल्पलाइन की शिकायतों की भी समीक्षा हुई। अपर कलेक्टर रविशंकर राय ने कमिश्नर कार्यालय से वापस आईं छह शिकायतों के जवाबों पर चर्चा की। कलेक्टर ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि शिकायतों के जवाब स्वयं पढ़ें और उनका वास्तविक एवं संतुष्टिपूर्ण निराकरण करें।

उन्‍होंने लंबित शिकायतों पर संबंधित एसडीएम और तहसीलदार को अगली बैठक में शिकायतों की पूरी जानकारी के साथ उपस्थित होने के निर्देश दिए। बैठक में अपर कलेक्टर नीता राठौर, रविशंकर राय, अखिलेश सिंह, शैलेन्द्र सिंह एवं विंकी सिंहमारे सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / मुकेश तोमर

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

775114 Articles

Share this story