जबलपुरः 10 दिवसीय देवी अहिल्या बाई बुनकर मेले का शुभारंभ

WhatsApp Channel Join Now
जबलपुरः 10 दिवसीय देवी अहिल्या बाई बुनकर मेले का शुभारंभ


जबलपुर, 06 सितंबर (हि.स.)। मध्य प्रदेश के जबलपुर में मृगनयनी एम्पोरियम संत रविदास म.प्र. हस्तशिल्प एवं हथकरघा विकास निगम द्वारा उत्सव हॉल, समदड़िया मॉल, सिविक सेंटर में 10 दिवसीय 'देवी अहिल्या बाई बुनकर मेला' का आयोजन किया गया है।

बुनकर मेला का रविवार की शाम जिला पंचायत के सीईओ अभिषेक गहलोत ने औपचारिक शुभारंभ किया। इस अवसर पर उन्‍होंने मेले में लगे स्‍टॉलों का अवलोकन कर बुनकरों एवं शिल्‍पियों से उनके उत्‍पादों के बारे में जानकारी ली।

मृगनयनी एम्पोरियम जबलपुर के प्रभारी प्रदीप कोष्टा ने बताया कि इस मेले में प्रदेश के लगभग 30 बुनकरों एवं शिल्पि‍यों के उत्पादों के स्‍टॉल लगाये गये हैं। मेले में इन उत्‍पादों का विक्रय भी किया जा रहा है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / मुकेश तोमर

Share this story