इंदौरः सीवर टैंक में सफाई करने उतरे दो निगमकर्मियों की जहरीली गैस से मौत

WhatsApp Channel Join Now
इंदौरः सीवर टैंक में सफाई करने उतरे दो निगमकर्मियों की जहरीली गैस से मौत


इंदौरः सीवर टैंक में सफाई करने उतरे दो निगमकर्मियों की जहरीली गैस से मौत


इंदौर, 02 मार्च (हि.स.)। मध्य प्रदेश के इंदौर शहर में सोमवार शाम को सीवर टैंक में सफाई करने उतरे नगर निगम के दो कर्मचारियों की मौत हो गई। टैंक के अंदर जहरीली गैस से उनका दम घुट गया।

जानकारी के अनुसार, नगर निगम के कर्मचारी शाम करीब 6:30 बजे जोन-13 क्षेत्र में चोइथराम मंडी गेट के पास 20-30 फीट गहरे सीवर की सफाई कर रहे थे।चैंबर को मशीन के जरिए खाली किया जा रहा था। इसी दौरान सफाई में उपयोग हो रहा एक इक्विपमेंट/पाइप का हिस्सा चैंबर के भीतर गिर गया। पाइप का हिस्सा निकालने के लिए एक कर्मचारी नीचे उतरा। कुछ देर बाद उसकी कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली। इसके बाद दूसरा कर्मचारी भी चैंबर में उतर गया। जहरीली गैस से दोनों कर्मचारियों का दम घुट गया, जिससे सीवर टैंक के अंदर बेहोश हो गए।

इंदौर डीसीपी कृष्णलाल चंदानी ने बताया कि पुलिस की मदद से दोनों कर्मचारियों को सीवर से निकालकर फौरन अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन डॉक्टर्स ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मृतकों की पहचान करण यादव और अजय डोडिया के तौर पर हुई है। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। राजेंद्र नगर पुलिस जांच कर रही है।

मौके पर मौजूद कर्मचारी अकबर ने बताया कि जब दोनों काफी देर तक बाहर नहीं आए, तो अंदर से एक आवाज सुनाई दी। झांककर देखा तो दोनों कर्मचारी बेहोश अवस्था में पड़े थे। इसके बाद अकबर भी नीचे उतरा गया था। इस दौरान मौके पर अमन भी मौजूद थे, जो कुली का काम करते हैं। निगमकर्मियों को बचाने सीवर टैंक में उतरे अमन सेम ने बताया कि मुझे पता चला कि दो लोग चैंबर में डूब गए हैं। मैंने अपनी कमर में रस्सी बांधी और चैंबर में नीचे उतरा। हुक को एक आदमी की बेल्ट से फंसा दिया। इस दौरान मेरे मुंह में गैस भर गई थी, फिर हम दोनों ऊपर आ गए।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / मुकेश तोमर

Share this story