इंदौरः अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलब्ध में आज कलेक्टर कार्यालय में होगी खेल गतिविधियां

WhatsApp Channel Join Now
इंदौरः अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलब्ध में आज कलेक्टर कार्यालय में होगी खेल गतिविधियां


इंदौरः अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलब्ध में आज कलेक्टर कार्यालय में होगी खेल गतिविधियां


- उत्कृष्ट सेवाओं के लिए मातृ शक्तियों का किया जाएगा सम्मान

इंदौर, 07 मार्च (हि.स.)। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में आज शनिवार को कलेक्टर कार्यालय में विभिन्न गतिविधियां आयोजित की जाएंगी। कार्यक्रम में महिलाओं और बालिकाओं के बीच खेल स्पर्धा आयोजित की जाएगी। समारोह में उत्कृष्ट सेवाओं के लिए कई समाजसेवी महिलाओं का सम्मान भी होगा।

महिला एवं बाल विकास विभाग के जिला कार्यक्रम अधिकारी रजनीश सिन्हा ने बताया कि अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा आज कलेक्टर कार्यालय में सुबह 11 बजे से आयोजन किया जाएगा। समारोह की मुख्य अतिथि महिला एवं बाल विकास विभाग की संयुक्त संचालक डॉ. संध्या व्यास और एसडीएम रोशनी पाटीदार होगी। आयोजन में उप निरीक्षक साइबर अपराध शाखा शिवम ठक्कर साइबर सुरक्षा की एवं कोर ग्रुप सदस्य महेंद्र पाठक बाल विवाह प्रतिषेध अधिनियम की जानकारी देंगे। गुंजन सोनी योग विधा का प्रदर्शन करेंगी। समारोह में विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली नारी शक्ति का सम्मान किया जाएगा। इस अवसर पर महिलाओं एवं बालिकाओं के मध्य कलेक्टर कार्यालय प्रांगण में नींबू रेस और चेयर रेस स्पर्धा भी होगी।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / मुकेश तोमर

Share this story