इंदौरः मुख्यमंत्री 02 दिसम्बर को डबल लेयर ब्रिज की दूसरी भुजा का करेंगे लोकार्पण

WhatsApp Channel Join Now
इंदौरः मुख्यमंत्री 02 दिसम्बर को डबल लेयर ब्रिज की दूसरी भुजा का करेंगे लोकार्पण


- प्रभारी मंत्री काश्यप ने जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों के साथ रूपरेखा तय की

भोपाल, 29 नवंबर (हि.स.)। मध्य प्रदेश के सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम एवं इंदौर जिले के प्रभारी मंत्री चेतन्य कुमार काश्यप ने कहा कि इंदौर में तैयार हुए डबल लेयर ब्रिज की दूसरी भुजा का मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ०2 दिसम्बर को लोकार्पण करेंगे। साथ ही 04 दिसम्बर को टंट्या मामा के बलिदान दिवस पर भव्य व गरिमामय कार्यक्रम आयोजित होगा।

मंत्री काश्यप रविवार को इंदौर में रेसीडेंसी कोठी में जनप्रतिनिधियों और उच्च अधिकारियों के साथ संक्षिप्त बैठक को संबोधित कर रहे थे। बैठक में लवकुश चौराहे पर बने डबल लेयर ओवर ब्रिज की दूसरी भुजा का लोकार्पण और 4 दिसम्बर को टंट्या मामा के बलिदान दिवस पर आयोजित होने वाले कार्यक्रम की रूपरेखा तय की। मंत्री काश्यप ने कहा कि दोनों ही आयोजन भव्यता और समुचित प्रबंधन के साथ सुनिश्चित किए जाए।

प्रभारी मंत्री काश्यप ने बैठक में इंदौर शहर और ग्रामीण क्षेत्रों में जल प्रबंधन विषय पर भी अधिकारियों से चर्चा की। कलेक्टर शिवम वर्मा ने बताया कि शहर के ऐसे क्षेत्र जहां नर्मदा पाइप लाइन नहीं पहुंची, उन स्थानों पर जल प्रदाय के लिए योजना बनाई जा रही है। जिस पर जल्द ही कार्य प्रारंभ होगा। इसके लिए नर्मदा घाटी विकास प्राधिकरण के साथ रूपरेखा तैयार की गई है। नगर निगम आयुक्त क्षितिज सिंघल ने वर्तमान में जल प्रदाय व्यवस्थाओं के बारे में अवगत कराया। इस दौरान बैठक में जल संसाधन मंत्री तुलसीराम सिलावट, सुमित मिश्रा, श्रवण सिंह चावड़ा आदि मौजूद रहे।

शहरी क्षेत्र सहित ग्रामीण क्षेत्रों में भी जल प्रदाय व्यवस्थाओं की समीक्षा करे

प्रभारी मंत्री काश्यप ने कहा कि केवल शहरी क्षेत्र ही नहीं बल्कि ग्रामीण क्षेत्रों में भी जल व्यवस्थाओं पर समुचित प्रबंधन की आवश्यकता है। इसलिए ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल के साथ मवेशियों की भी चिंता आवश्यक है। नगर निगम शहर में जल प्रदाय व्यवस्थाओं के साथ ही सैम्पल भी ले। साथ ही क्लोरिनेशन पर भी फोकस किया जाए। उन्होंने कहा कि वे जल्द ही इस विषय पर विस्तार से बैठक भी लेंगे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / मुकेश तोमर

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

785513 Articles

Share this story