इंदौरः जिला प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, अवैध खनन पर पोकलेन मशीन और डम्पर जब्त

WhatsApp Channel Join Now
इंदौरः जिला प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, अवैध खनन पर पोकलेन मशीन और डम्पर जब्त


इंदौरः जिला प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, अवैध खनन पर पोकलेन मशीन और डम्पर जब्त


इंदौर, 29 अक्टूबर (हि.स.)। मध्य प्रदेश के इंदौर जिले में गुरुवार को जिला प्रशासन द्वारा अवैध खनन पर बड़ी कार्रवाई करते हुए एक पोकलेन मशीन तथा एक डम्पर को जब्त किया गया है।

जिला खनिज अधिकारी जयदीप नामदेव ने बताया कि आज ग्राम बरोली में अवैध खनन की सूचना मिलने पर जांच कराई गई। जांच में एक पोकलेन मशीन डम्पर में मुरम भरते हुए पायी गई। जांच में पोकलेन मशीन हुंडई कंपनी की बिना नंबर की मालिक बलजीत सिंह भाटिया के नाम से बताई गई। इस पोकलेन मशीन को चालक लालसिंह काशीराम से जप्त किया गया।

साथ ही एक डंपर एमपी 09 एचएच 4529 खनिज मुरम भरते हुए चालक आकाश सोलंकी पुत्र मानसिंह सोलंकी से जब्त किया गया इन वाहनों को पुलिस चौकी धरमपुरी जिला इंदौर की अभिरक्षा में रखा गया है। अवैध खनिज मुरम उत्खनन का प्रकरण दर्ज कर जाँच में लिया गया है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / मुकेश तोमर

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

769065 Articles

Share this story