इंदौरः एयरपोर्ट परिसर के पास सूखी झाड़ियों में लगी भीषण आग, मौके पर पहुंची दमकल की गाडियां

WhatsApp Channel Join Now
इंदौरः एयरपोर्ट परिसर के पास सूखी झाड़ियों में लगी भीषण आग, मौके पर पहुंची दमकल की गाडियां


इंदौरः एयरपोर्ट परिसर के पास सूखी झाड़ियों में लगी भीषण आग, मौके पर पहुंची दमकल की गाडियां


इंदौर, 04 मार्च (हि.स.)। मध्य प्रदेश के इंदौर शहर में स्थित देवी अहिल्या बाई होलकर अंतरराष्ट्रीय विमानतल परिसर के पास बुधवार शाम सूखी झाड़ियों में भीषण आग लग गई। सूचना मिलते ही दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंच गई हैं और आग पर काबू पाने के प्रयास शुरू कर दिए हैं।

जानकारी के अनुसार, इंदौर विमानतल परिसर और आसपास के इलाके में बड़ी मात्रा में सूखी झाड़ियां फैली हुई हैं। बुधवार शाम को यहां अचानक आग लग गई। सूखी झाड़ियों के कारण आग इतनी तेजी से फैली कि कुछ ही देर में दूर-दूर तक धुआं और लपटें नजर आ रही है। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके के लिए रवाना हुई। साथ ही एयरपोर्ट थाना पुलिस बल भी क्षेत्र में पहुंचा और हालात पर नियंत्रण की कार्रवाई शुरू की।

फायर ब्रिगेड के एसआई रूपचंद ने बताया कि दो दमकल की गाड़ियां आग बुझाने में जुटी हैं। काफी कुछ हद तक आग पर काबू पा लिया है। एयरपोर्ट परिसर के कर्मचारियों ने भी पानी डालकर आग बुझाने का प्रयास किया है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / मुकेश तोमर

Share this story