इंदौरः आबकारी विभाग की अवैध मदिरा के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई

WhatsApp Channel Join Now
इंदौरः आबकारी विभाग की अवैध मदिरा के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई


इंदौर, 12 मई (हि.स.)। मध्य प्रदेश के इंदौर में मंगलवार को सहायक जिला आबकारी अधिकारी अशोक खत्री, गोपाल यादव, जहांगीर खान, धर्मेंद्र जोशी, सी.के. साहू, पवन टिकेकर एवं कमलेश सोलंकी के नेतृत्व में जिला इंदौर के आबकारी स्टाफ द्वारा वृत्त महू “ब” क्षेत्र में अवैध मदिरा के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई की गई।

कार्रवाई के दौरान महू क्षेत्र के भौंडिया तालाब, गवली पलासिया, बंजारी, भाटखेड़ी एवं अन्य स्थानों पर दबिश दी गई। इस दौरान कुल 10 छापों के दौरान आठ प्रकरण मध्य प्रदेश आबकारी अधिनियम 1915 की विभिन्न धाराओं के अंतर्गत पंजीबद्ध किए गए। कार्रवाई के दौरान 210 लीटर हाथ भट्टी मदिरा एवं 1800 किलोग्राम महुआ लहान जप्त किया गया। महुआ लहान के सैंपल लेकर शेष सामग्री को मौके पर नष्ट किया गया। जप्त मदिरा, महुआ लहान एवं अन्य सामग्री का कुल अनुमानित बाजार मूल्य लगभग 2 लाख 22 हजार रुपये है।

उक्त कार्रवाई में आबकारी उपनिरीक्षक सुनील मालवीय, मीना माल, मीरा सिंह, त्रिअंबिका शर्मा, कृतिका द्विवेदी एवं जया मुजाल्दे का सराहनीय योगदान रहा।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / मुकेश तोमर

Share this story