इंदौरः शासकीय चरनोई भूमि से 35 दुकानों का अतिक्रमण हटाया गया

WhatsApp Channel Join Now
इंदौरः शासकीय चरनोई भूमि से 35 दुकानों का अतिक्रमण हटाया गया


इंदौरः शासकीय चरनोई भूमि से 35 दुकानों का अतिक्रमण हटाया गया


इंदौर, 01 जून (हि.स.)। मध्य प्रदेश के इंदौर जिले में कलेक्टर शिवम वर्मा के निर्देशानुसार सोमवार को तहसील मल्हारगंज के ग्राम बांक में शासकीय चरनोई भूमि पर अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की गई। यह कार्रवाई सर्वे क्रमांक 182 एवं 187/1 की लगभग 1.500 हेक्टेयर भूमि पर की गई।

कार्रवाई के दौरान टीन शेड से निर्मित गैरेज, ऑटो पार्ट्स तथा वाहन सर्विसिंग से संबंधित लगभग 35 दुकानों को हटाया गया। संबंधित भूमि को कलेक्टर इंदौर द्वारा धार रोड थाना, जनपद पंचायत इंदौर तथा फायर स्टेशन के लिए आवंटित किया गया है। अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई प्रशासन, पुलिस एवं नगर निगम की रिमूवल टीम की संयुक्त उपस्थिति में संपन्न हुई। इस दौरान जनपद पंचायत इंदौर तथा ग्राम पंचायत बांक का अमला भी मौजूद रहा।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / मुकेश तोमर

Share this story