इंदौरः बिजली कंपनी के एमडी ने किया औद्योगिक क्षेत्र का निरीक्षण

WhatsApp Channel Join Now
इंदौरः बिजली कंपनी के एमडी ने किया औद्योगिक क्षेत्र का निरीक्षण


इंदौर, 31 अक्टूबर (हि.स.)। मध्य प्रदेश पश्चिम क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी इंदौर के प्रबंध निदेशक अनूप कुमार सिंह ने शनिवार को खरगोन जिले के निमरानी औद्योगिक क्षेत्र का दौरा किया। उन्होंने औद्योगिक इकाइयों तक पहुंचकर बिजली आपूर्ति और शासकीय सुविधाओं, रियायत के बारे में जानकारी ली।

अनूप कुमार सिंह ने निगरानी क्षेत्र की अति उच्च दाब लाइन‌, सब स्टेशन, उच्च दाब लाइन‌, सब स्टेशन, निम्न दाब लाइन‌ इत्यादि की बिजली अधिकारियों से विस्तार से जानकारी ली। उन्होंने औद्योगिक क्षेत्र, औद्योगिक इकाइयों का भी भ्रमण किया। औद्योगिक इकाइयों से उत्पादन इत्यादि विषयों पर महत्वपूर्ण चर्चा की गई।

प्रबंध निदेशक अनूप कुमार सिंह से संवाद कार्यक्रम के दौरान श्रीवरद इंडस्ट्रीज के प्रवीण गुप्ता, मार्डन डेयरी के विकास ठाकुर, डेस्टरोज के यादव, कोरोमंडल फर्टिलाइजर के से दीपक कुमरावत, खाद्य प्रसंस्करण यूनिट फ्रूट्स के अखिलेश पाटीदार, प्लास्टिक इकाइ उत्तम इंडस्ट्रीज के यादव, पीडीपीएल इंडस्ट्रीज के गोस्वामी , एवं अडानी इकाई के स्वरूप उपस्थित थे।

प्रबंध निदेशक अनूप कुमार सिंह ने श्रीवरद इंडस्ट्रीज एवं मराल इंडस्ट्रीज का विस्तृत निरीक्षण किया , इस दौरान इकाइयों के कार्मिकों, संचालकों से भी चर्चा की गई। प्रबंध निदेशक के दौरे में अतिरिक्त मुख्य महाप्रबंधक संजय मालवीय, खरगोन अधीक्षण अभियंता जेपी ठाकुर, मंडलेश्वर कार्यपालन अभियंता आमेर कुरैशी मौजूद रहे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / मुकेश तोमर

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

770295 Articles

Share this story