मप्र के इंदौर में दूषित पानी से मौतों को लेकर कांग्रेस का प्रदर्शन, न्याय यात्रा में दिग्गज नेता हुए शामिल

WhatsApp Channel Join Now
मप्र के इंदौर में दूषित पानी से मौतों को लेकर कांग्रेस का प्रदर्शन, न्याय यात्रा में दिग्गज नेता हुए शामिल


मप्र के इंदौर में दूषित पानी से मौतों को लेकर कांग्रेस का प्रदर्शन, न्याय यात्रा में दिग्गज नेता हुए शामिल


मप्र के इंदौर में दूषित पानी से मौतों को लेकर कांग्रेस का प्रदर्शन, न्याय यात्रा में दिग्गज नेता हुए शामिल


इंदौर, 11 जनवरी (हि.स.)। मध्य प्रदेश के इंदौर शहर के भागीरथपुरा में दूषित पानी से हुई 21 लोगों मौतों के बाद कांग्रेस रविवार को फिर से सड़क पर उतरी है। शहर में न्याय यात्रा निकाली जा रही है। इसमें पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी, मीनाक्षी नटराजन, नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार, पूर्व मंत्री सज्जन वर्मा, मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रभारी हरीश चौधरी, अजय सिंह सहित प्रदेश के कांग्रेस विधायक-पार्षद, कांग्रेस सेवादल, महिला कांग्रेस के पदाधिकारी भी शामिल हुए हैं।

शहर के बड़ा गणपति चौराहा से शुरू हुई न्याय यात्रा राजवाड़ा पर पहुंच गई है। इस दौरान महिला कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने महापौर और बीजेपी के खिलाफ नारेबाजी की। कांग्रेस ने मांग की कि पीड़ित परिवारों को एक करोड़ रुपए का मुआवजा दिया जाए। साथ ही इस घटना के लिए जिम्मेदार लोगों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज करने की मांग भी की गई है। शहर कांग्रेस अध्यक्ष चिंटू चौकसे के साथ कई कार्यकर्ता लगातार घंटा मंत्री मुर्दाबाद के नारे लगाते हुए आगे बढ़ रहे हैं। यात्रा में आम जनता भी बड़ी संख्या में शामिल हुई है और वे भी अपने न्याय की मांग के समर्थन में नारे लगा रहे हैं।

न्याय यात्रा में चल रही गाड़ी की छत पर पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार चढ़ गए। इस दौरान दिग्विजय सिंह ने भागीरथपुरा मामले की न्यायिक जांच की मांग की। उन्होंने कहा है कि जांच हाई कोर्ट के सिटिंग जज द्वारा कराई जाए। दोषी कर्मचारी, अधिकारी और राजनेता की जिम्मेदारी तय की जानी चाहिए। मुख्यमंत्री मोहन यादव पर निशाना साधते हुए कहा कि उनकी भी जिम्मेदारी है और उन्हें इस्तीफा देना चाहिए। दिग्विजय सिंह ने हिंदू महा सम्मेलन पर सवाल उठाते हुए कहा कि इस दर्दनाक घटना में हिंदू ही मारे गए हैं, तो क्या इस प्रकार का आयोजन आगे नहीं टाला जा सकता था? उन्होंने कहा कि देश में फिर से आग लगाना नहीं चाहिए।

नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने कहा कि कांग्रेस इंदौर की जनता के साथ खड़ी है। इंदौर की जनता को स्वच्छ पानी, साफ सड़कें और बोरिंग का साफ पानी चाहिए। भागीरथपुरा में हुई घटना के बाद सरकार मौतों के आंकड़े छुपाने की कोशिश कर रही है। कहीं जगह पर आज हिंदू सम्मेलन हो रहा है, तो पहले सरकार हिंदू को बचाए तो सही। उन्होंने कहा कि आज भी इंदौर के कई इलाकों में गंदा पानी सप्लाई किया जा रहा है, लेकिन सरकार इस पर कोई बात नहीं करना चाहती। आम जनता साफ पानी पीने का अधिकार है, कोई भीख नहीं मांगी जा रही है। अब तक इस घटना में 21 लोगों की मौत हो चुकी है। इस मामले में जिम्मेदार लोग कातिल हैं और उनके खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज होना चाहिए।

जिला और शहर कांग्रेस दावा कर रही है कि भागीरथपुरा के पीड़ितों के लिए न्याय की मांग लेकर निकाली जा रही यात्रा में बड़ी संख्या में लोग जुट रहे हैं। जिला अध्यक्ष विपिन वानखेड़े और शहर अध्यक्ष चिंटू चौकसे के अनुसार सिर्फ कांग्रेस के कार्यकर्ता नहीं बल्कि आम लोग भी यात्रा में शामिल हो रहे हैं। बड़ा गणपति से मौन रैली के रूप में यात्रा शुरू हुई, जिसका राजवाड़ा पर देवी अहिल्या प्रतिमा पर समापन होगा। यात्रा में सबसे आगे कांग्रेस सेवा दल, महिला कांग्रेस फिर प्रदेश नेतृत्व और सबसे अंत मे शहर कांग्रेस के कार्यकर्ता मौजूद हैं।

कांग्रेस के अनुसार सरकार और नगर निगम की लापरवाही, विफलता के बाद भी जिम्मेदार बेशर्मी से पद पर बने हुए हैं। जिम्मेदारों की लापरवाही से लोगों की मौत हुई और सरकार दो लाख रुपये नागरिकों की जान की कीमत लगा रही है। न्याय यात्रा के दौरान कांग्रेसियों ने हाथों में तिरंगा लेकर मंत्री व महापौर से इस्तीफे की मांग के साथ मृतकों के आश्रितों को एक-एक करोड़ रुपये के मुआवजे की मांग कर रहे हैं।

हिन्दुस्थान समाचार / मुकेश तोमर

Share this story