इंदौरः हाईकोर्ट की नेशनल लोक अदालत में आपसी सुलह से 241 मामलों का निराकरण

WhatsApp Channel Join Now
इंदौरः हाईकोर्ट की नेशनल लोक अदालत में आपसी सुलह से 241 मामलों का निराकरण


- 3 करोड़ 19 लाख 4 हजार से ज्यादा राशि के अवार्ड पारित, 1170 व्यक्ति लाभांवित

इंदौर, 12 सितंबर (हि.स.)। मध्य प्रदेश उच्च न्यायालय खण्डपीठ इंदौर में शनिवार को नेशनल लोक अदालत का आयोजन किया गया। नेशनल लोक अदालत के समक्ष सिविल (एम.ए.सी.टी.आदि), रिट, क्रिमिनल एवं अन्य प्रकृति के कुल 537 प्रकरणों को सुनवाई हेतु रखा गया था, जिसमें से कुल 241 प्रकरण निराकृत किये जाकर लगभग 3 करोड़ 19 लाख 04 हजार 921 रुपये के अवार्ड पारित हुए। उक्त प्रकरणों के निराकरण से 1170 पक्षकार लाभान्वित हुए।

वर्ष 2026 की तृतीय नेशनल लोक अदालत का शुभारंभ शनिवार उच्च न्यायालय खण्डपीठ इन्दौर के सभागार में प्रशासनिक न्यायाधिपति सुबोध अभ्यंकर, न्यायाधिपति राजेन्द्र कुमार वाणी एवं न्यायाधिपति जय कुमार पिल्लई द्वारा दीप प्रज्ज्वलन कर किया गया।

नेशनल लोक अदालत में उच्च न्यायालय खण्डपीठ इन्दौर की ओर से प्रकरणों को सुनवाई हेतु न्यायाधिपति राजेन्द्र कुमार वाणी व न्यायाधिपति जय कुमार पिल्लई की खण्डपीठों के समक्ष रखा गया, जिसमें खण्डपीठों द्वारा 241 प्रकरणों का सफलतापूर्वक निराकरण किया गया।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / मुकेश तोमर

Share this story