स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर देशभक्ति के रंग में रंगा मप्र, रंग-बिरंगी रोशनी जगमगाए सरकारी भवन

WhatsApp Channel Join Now

भोपाल, 14 अगस्त (हि.स.)। देश का 80वें स्वतंत्रता दिवस शनिवार को हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा। इससे पहले शुक्रवार की रात स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर समूचा मध्य प्रदेश देशभक्ति के रंग में रंगा नजर आया। राजधानी भोपाल, इंदौर समेत प्रदेश के सभी शहरों में सरकारी भवन रंग-बिरंगी (तिरंगे के तीनों रंग) रोशनी से जगमगा उठे।

राजधानी भोपाल में शुक्रवार को शाम ढलते ही मंत्रालय, विधानसभा, लोक भवन, मिंटो हॉल, कलेक्टर-कमिश्नर कार्यालयों की भव्य सजावट लोगों के आकर्षण का केंद्र बन गई। तिरंगे के रंगों से सजे इन भवनों ने राजधानी को उत्सव का नया स्वरूप दे दिया। रोशनी से नहाई इमारतों ने स्वतंत्रता दिवस के उत्साह को और बढ़ा दिया। कई लोग इन इमारतों को देखने पहुंचे और तस्वीरें भी खींचीं।

राजधानी के सबसे महत्वपूर्ण प्रशासनिक केंद्र मंत्रालय को सजाया गया। वहीं, लोकतंत्र के प्रतीक विधानसभा भवन की आकर्षक रोशनी ने लोगों का ध्यान अपनी ओर खींचा। वहीं मिंटो हॉल और लोक भवन भी रंगीन रोशनी में बेहद खूबसूरत दिखाई दिए। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर हर साल राजधानी में विशेष सजावट की जाती है। शहर में कई स्थानों पर तिरंगा यात्राएं, सांस्कृतिक कार्यक्रम और अन्य आयोजन भी किए जा रहे हैं।

इधर, इंदौर में आजादी का जश्न शुक्रवार शाम से ही शुरू हो गया। इंदौर के राजवाड़ा चौक पर देशभक्ति के तराने गूंजे। राजवाड़ा को भी तिरंगी रोशनी से सजाया गया। शहरवासी राजवाड़ा के सामने खड़े होकर रील बनाते और सेल्फी लेते नजर आए।

राजवाड़ा चौक पर रिमूवल गैंग भी रात 10 बजे तक तैनात रही, ताकि सड़क पर तिरंगे व स्टीकर बेचने वाले यातायात बाधित न करें। राजवाड़ा के अलावा गांधी हॉल और कृष्णपुरा छत्री को भी सजाया गया था। इसके अलावा रीगल चौराहा स्थित गांधी प्रतिमा तिरंगे की रोशनी से जगमगा उठी। वाहनों की हेडलाइट की रोशनी से ऐसा लगा कि यह सर्किल अशोक चक्र के रूप में दमक रहा है। यहां आकर्षक तिरंगी रोशनी की गई है और पूरे चौराहे को सजाया गया है। इसके अलावा शहर के कई प्रमुख चौराहों, प्रतिष्ठानों और इमारतों को भी रोशन किया गया है।

श्रमिक क्षेत्र में भी ‘जरा याद करो कुर्बानी’ संगीत निशा आयोजित की गई। इसमें मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने देशभक्ति के गीत सुनाए। इसके अलावा जेन म्यूजिक संस्था के बाल कलाकारों ने भी देशभक्ति गीतों की प्रस्तुति दी। देर रात आतिशबाजी कर स्वतंत्रता दिवस का जश्न मनाया गया। इसके साथ ही प्रदेश के सभी जिला मुख्यालयों पर सरकारी भवनों और प्रमुख पर्यटनों स्थलों को आकर्षक रोशनी से सजाया गया है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / मुकेश तोमर

Share this story