मप्रः मंत्री राकेश शुक्ला आज करेंगे सोलर रथ सह मोबाइल बूथ वैन का शुभारंभ

WhatsApp Channel Join Now
मप्रः मंत्री राकेश शुक्ला आज करेंगे सोलर रथ सह मोबाइल बूथ वैन का शुभारंभ


भोपाल, 24 फरवरी (हि.स.)। मध्य प्रदेश के नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा मंत्री राकेश शुक्ला आज मंगलवार को प्रधानमंत्री सूर्य घर– मुफ्त बिजली योजना के “सोलर रथ सह मोबाइल बूथ वैन” का शुभारंभ करेंगे। मंत्री शुक्ला अपराह्न 2:00 बजे ऊर्जा भवन, शिवाजी नगर, भोपाल से सोलर रथ सह मोबाइल बूथ वैन को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे।

नवीकरणीय ऊर्जा विभाग द्वारा जानकारी दी गई है कि उक्त सोलर रथ भोपाल नगर में 7 दिवसीय मोबाइल बूथ शिविर के रूप में संचालित किया जाएगा। सोलर रथ से नागरिकों को योजना से संबंधित लोड, नेट मीटरिंग, ग्रिड कनेक्टिविटी, ऋण सुविधा एवं ऑन-द-स्पॉट पंजीकरण जैसी सेवाएँ एक ही स्थान पर उपलब्ध कराई जाएगी। यह शिविर डिस्कॉम, बैंकों एवं नगर निगम के सहयोग से आयोजित किया जाएगा।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / मुकेश तोमर

Share this story