मानव अधिकार आयोग की अध्यक्ष विजया भारती ने मप्र के धार में जिला जेल का किया औचक निरीक्षण

WhatsApp Channel Join Now
मानव अधिकार आयोग की अध्यक्ष विजया भारती ने मप्र के धार में जिला जेल का किया औचक निरीक्षण


धार, 03 अगस्त (हि.स.)। राष्ट्रीय मानव अधिकार आयोग की कार्यवाहक अध्यक्ष (एक्टिंग चेयरपर्सन) विजया भारती सयानी ने सोमवार को मध्य प्रदेश के धार जिले के प्रवास के दौरान जिला जेल का औचक भ्रमण कर सूक्ष्म अवलोकन किया। इस दौरान उनके साथ एडवोकेट अश्विनी के. जोशी, एडवोकेट अतुल सिंह ठाकुर एवं पूनम हिरवानी भी विशेष रूप से उपस्थित रहे।

जिला जेल के भ्रमण के दौरान जेल अधीक्षक राजाराम डांगी ने कार्यवाहक अध्यक्ष एवं उनके साथ आए दल को संपूर्ण जेल परिसर का विस्तृत निरीक्षण करवाया गया। विजया भारती सयानी ने जेल की बैरकों, रसोईघर, चिकित्सा कक्ष, सफाई व्यवस्था तथा बंदियों के खान-पान एवं रहन-सहन का बारीकी से अवलोकन किया। उन्होंने कैदियों से सीधे संवाद कर उनके मानवाधिकारों के संरक्षण, स्वास्थ्य सुविधाओं और जेल प्रशासन द्वारा दी जा रही अन्य सेवाओं की जानकारी ली।

मानव अधिकार आयोग की कार्यवाहक अध्यक्ष विजया भारती सयानी ने जेल में उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं, स्वच्छ वातावरण और अनुशासित प्रबंधन को देखकर प्रसन्नता व्यक्त की और व्यवस्थाओं पर पूर्ण संतुष्टि जताई। इस अवसर पर जेल अधीक्षक राजाराम डांगी सहित जेल स्टॉफ के अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / मुकेश तोमर

Share this story