विकसित भारत @2047 पर आधारित दो दिवसीय प्रदर्शनी आज से

WhatsApp Channel Join Now
विकसित भारत @2047 पर आधारित दो दिवसीय प्रदर्शनी आज से


विकसित भारत @2047 पर आधारित दो दिवसीय प्रदर्शनी आज से


ग्वालियर, 19 जनवरी (हि.स.)। केंद्रीय संचार ब्यूरो सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय द्वारा मध्य प्रदेश के ग्वालियर में महारानी लक्ष्मीबाई शासकीय उत्कृष्ट महाविद्यालय में आज सोमवार से विकसित भारत @2047 विषय पर आधारित दो दिवसीय प्रदर्शनी का आयोजन किया जा रहा है। प्रदर्शनी का शुभारम्भ सुबह 11:00 बजे होगा।

केंद्रीय संचार ब्यूरो के प्रभारी क्षेत्रीय प्रचार अधिकारी देवेंद्र बाथरी ने बताया कि प्रदर्शनी में विकसित भारत @2047, नेक्स्ट जेन जीएसटी एवं वीबी-जी राम-जी विषयों पर आधारित छायाचित्रों का प्रदर्शन किया जाएगा। प्रदर्शनी का उद्देश्य आम नागरिकों को भारत सरकार की प्रमुख जनकल्याणकारी योजनाओं, विकासात्मक उपलब्धियों तथा भविष्य की विकास दृष्टि से अवगत कराना है। यह प्रदर्शनी सभी के लिए निःशुल्क रहेगी।

हिन्दुस्थान समाचार / मुकेश तोमर

Share this story