ग्वालियरः व्यापार मेला परिसर में सावन मेला आज से, विधानसभा अध्यक्ष तोमर करेंगे शुभारंभ

WhatsApp Channel Join Now
ग्वालियरः व्यापार मेला परिसर में सावन मेला आज से, विधानसभा अध्यक्ष तोमर करेंगे शुभारंभ


ग्वालियरः व्यापार मेला परिसर में सावन मेला आज से, विधानसभा अध्यक्ष तोमर करेंगे शुभारंभ


ग्वालियर, 01 अगस्त (हि.स.)। मध्य प्रदेश के ग्वालियर में व्यापार मेला प्राधिकरण द्वारा आयोजित सावन मेले का औपचारिक शुभारंभ आज शनिवार को सायं 5 बजे श्रीमंत माधवराव सिंधिया व्यापार मेला परिसर में किया जाएगा। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मध्य प्रदेश विधानसभा के अध्यक्ष नरेन्द्र सिंह तोमर होंगे।

मेला प्राधिकरण के सचिव निरंजन लाल श्रीवास्तव ने जानकारी देते हुए बताया कि सावन मेले में विभिन्न प्रकार के आकर्षक झूले, मनोरंजन के आधुनिक साधन, स्वादिष्ट व्यंजनों के फूड स्टॉल तथा खरीदारी के लिए विविध प्रकार की दुकानें लगाई गई हैं। जिसमें सभी आयु वर्ग के लोगों के लिए मनोरंजन और खरीदारी का विशेष आकर्षण उपलब्ध है। ग्वालियर व्यापार मेला प्राधिकरण ने शहर एवं आसपास के नागरिकों से अधिक से अधिक संख्या में सावन मेले में पहुंचकर पारिवारिक वातावरण में मेले का आनंद लेने और आयोजन को सफल बनाने की अपील की है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / मुकेश तोमर

Share this story