ग्वालियरः “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान के तहत एयरपोर्ट परिसर में जनप्रतिनिधियों-अधिकारियों ने किया पौधरोपण

WhatsApp Channel Join Now
ग्वालियरः “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान के तहत एयरपोर्ट परिसर में जनप्रतिनिधियों-अधिकारियों ने किया पौधरोपण


ग्वालियर, 12 जुलाई (हि.स.)। मध्य प्रदेश के ग्वालियर में “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान के अंतर्गत रविवार को जनप्रतिनिधियों एवं प्रशासनिक अधिकारियों ने मिलकर एयरपोर्ट परिसर में पौधरोपण किया। प्रदेश के जल संसाधन मंत्री एवं जिले के प्रभारी मंत्री तुलसीराम सिलावट के साथ ही जनप्रतिनिधि एवं प्रशासनिक अधिकारियों ने पौधरोपण में भागीदारी की।

“एक पेड़ मां के नाम” अभियान के तहत एयरपोर्ट परिसर में किए गए पौधरोपण कार्यक्रम में प्रदेश भाजपा अध्यक्ष हेमंत खण्डेलवाल, क्षेत्रीय संगठन मंत्री अजय जामवाल, भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष रणवीर रावत, क्षेत्रीय सांसद भारत सिंह कुशवाह, विधायक मोहन सिंह राठौर, भाजपा जिला अध्यक्ष जयप्रकाश राजौरिया, मेला प्राधिकरण के अध्यक्ष अशोक जादौन, साडा के अध्यक्ष अशोक शर्मा, पूर्व जिला अध्यक्ष कमल माखीजानी, कौशल शर्मा, कलेक्टर रुचिका चौहान, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक धर्मवीर सिंह, नगर निगम के अपर आयुक्त टी प्रतीक राव ने भी भाग लिया और “एक पेड़ मां के नाम” अभियान के तहत पौधरोपण किया।

जिले भर में पौधरोपण के कार्य को जन आंदोलन बनाएं – प्रभारी मंत्री

जिले के प्रभारी मंत्री तुलसीराम सिलावट ने जिला प्रशासन एवं नगर निगम के अधिकारियों से कहा है कि बरसात के मौसम में “एक पेड़ मां के नाम” अभियान के तहत जिले भर में वृहद पौधरोपण का कार्य हाथ में लिया जाए। इस कार्य में समाज के सभी वर्गों की भागीदारी हो, यह भी सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि सभी स्कूलों, कॉलेजों में पौधरोपण का कार्य किया जाए। इसके साथ ही समाज के सभी वर्गों को पर्यावरण संरक्षण के कार्य में जोड़कर वृहद पौधरोपण का कार्य किया जाए।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / मुकेश तोमर

Share this story