ग्वालियरः घाटीगांव एवं भितरवार के कुछ ग्रामों में तेज हवा एवं वर्षा के साथ चने के आकार के ओले गिरे

WhatsApp Channel Join Now
ग्वालियरः घाटीगांव एवं भितरवार के कुछ ग्रामों में तेज हवा एवं वर्षा के साथ चने के आकार के ओले गिरे


- राजस्व अमले ने प्रभावित क्षेत्रों का किया भ्रमण

ग्वालियर, 21 मार्च (हि.स.)। मध्य प्रदेश के ग्वालियर जिले में शुक्रवार की रात तेज हवा और बरसात के साथ छोटे आकार में ओलावृष्टि गिरे। इसकी सूचना मिलने पर कलेक्टर रुचिका चौहान ने राजस्व अमले को तत्काल प्रभावित ग्रामों में भेजा। राजस्व अमले ने शनिवार को खेतों का भ्रमण कर प्रारंभिक आंकलन में बताया गया कि जिले में तेज हवा और बरसात के साथ कुछ ग्रामीण क्षेत्र में चने के बराबर ओले गिरे हैं, जिससे फसलों को कोई नुकसान नहीं पहुँचा है।

कलेक्टर रुचिका चौहान ने बताया कि घाटीगांव एवं भितरवार ब्लॉक के कुछ गाँवों में तेज हवा और बरसात के साथ छोटे आकार के ओले गिरने की सूचना मिलने पर अनुविभागीय अधिकारी राजस्व एवं अन्य अधिकारियों को प्रभावित ग्रामों में भेजा गया। राजस्व अमले द्वारा प्रभावित गाँवों का भ्रमण एवं किसानों से चर्चा के उपरांत बताया गया है कि छोटे एवं कम मात्रा में ओलावृष्टि से किसानों की फसल को नुकसान नहीं पहुँचा है।

किसानों द्वारा भी राजस्व अमले को बताया गया है कि गत रात तेज हवा और बरसात के साथ चने के आकार के ओले गिरे हैं लेकिन फसलों को उससे कोई नुकसान नहीं हुआ है। कलेक्टर के निर्देश पर राजस्व अमला प्रभावित क्षेत्रों में भ्रमण कर विस्तृत प्रतिवेदन प्रस्तुत करेगा।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / मुकेश तोमर

Share this story