ग्वालियरः अवैध रेत के विरूद्ध बड़ी कार्रवाई, बिना नम्बर का ट्रेक्टर जब्त

WhatsApp Channel Join Now
ग्वालियरः अवैध रेत के विरूद्ध बड़ी कार्रवाई, बिना नम्बर का ट्रेक्टर जब्त


ग्वालियर, 16 अगस्त (हि.स.)। मध्य प्रदेश के ग्वालियर जिले में रेत के अवैध उत्खनन एवं परिवहन के विरूद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत रविवार को अनुविभागीय अधिकारी राजीव समाधिया के नेतृत्व में कार्रवाई करते हुए लगभग 90 ट्रॉली अवैध रेत जब्त की गई तथा एक बिना रॉयल्टी व बिना नम्बर प्लेट के रेत भरे ट्रेक्टर को पकड़कर पुलिस थाना भितरवार के सुपुर्द किया गया है।

अनुविभागीय राजस्व अधिकारी राजीव समाधिया के नेतृत्व में तहसीलदार शिवदत्त कटारे, नायव तहसीलदार शिवदयाल शर्मा, नायव तहसीलदार महाराज सिंह सगर, पटवारी एवं कोटवार तथा पुलिस बल थाना भितरवार के साथ ग्राम हरसी तथा जखवार में चार स्थानों पर अवैध तरीके से डम्प की गई रेत को जप्त कर कोटवार व रेत ठेके कम्पनी के कर्मचारी की सुपुर्दगी में दिया गया। जप्त किया गया रेत लगभग 90 ट्रोली के आसपास है। एक बिना रायल्टी व बिना नम्बर ट्रेक्टर रेत से भरे हुए को पकड़ कर पुलिस की सुपुर्दगी में थाना भितरवार में रखवाया।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / मुकेश तोमर

Share this story