ग्वालियरः एक करोड रुपये मूल्य की शासकीय जमीन कराई अतिक्रमण मुक्त

WhatsApp Channel Join Now
ग्वालियरः एक करोड रुपये मूल्य की शासकीय जमीन कराई अतिक्रमण मुक्त


ग्वालियर, 28 फरवरी (हि.स.)। मध्य प्रदेश के ग्वालियर जिले में सरकारी जमीन से अतिक्रमण हटाने के लिये सरकार की मंशा के अनुरूप जिला प्रशासन द्वारा चलाई जा रही मुहिम के तहत शनिवार को राजस्व विभाग की टीम ने शनिवार को डबरा स्थित ग्राम सहराई में 01 करोड रुपये की शासकीय जमीन को अतिक्रमण से मुक्त कराकर उसे डबरा नगर पालिका को सौंपा गया है।

कलेक्टर रूचिका चौहान के निर्देश पर जिला प्रशासन की टीम ने ग्राम सहराई में स्थित शासकीय भूमि खसरा नंबर 127, 320 कुल रकवा 1.07 हेक्टेयर किसानों ने कब्जा कर लिया था। इस जमीन को जिला प्रशासन की टीम ने पुलिस बल एवं डबरा नगर पालिका के सहायोग से मुक्त कराया है। मुक्त कराई गई जमीन की अनुमानित बाजारू मूल्य लगभग एक करोड़ रुपये है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / मुकेश तोमर

Share this story