ग्वालियरः खनिज का अवैध परिहवन करते हुए चार वाहन जब्त

WhatsApp Channel Join Now
ग्वालियरः खनिज का अवैध परिहवन करते हुए चार वाहन जब्त


ग्वालियर, 26 जून (हि.स.)। मध्य प्रदेश के ग्वालियर जिले में खनिज पदार्थों के अवैध परिवहन के विरूद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत उड़नदस्ते दल द्वारा जिले में स्थापित जांच नाकों लक्ष्मणगढ़ पुल, सुसेरा, निरावली, शनिचरा पर खनिज परिवहन की शुक्रवार देर रात में जांच की गई। जाँच के दौरान खनिज गिट्टी एवं रेत का अवैध परिवहन करते हुए 4 वाहन जब्त किए गए। चार वाहनों में एक ट्रौला, एक डम्फर एवं दो ट्रेक्टर ट्रॉली शामिल हैं।

कलेक्टर रुचिका चौहान के निर्देश पर खनिज विभाग द्वारा की गई जाँच में खनिज विभाग द्वारा जब्त वाहनों को संबंधित थानों में अभिरक्षा के लिये रखा गया है। जब्त वाहनों पर विभागीय स्तर पर अर्थदण्ड की कार्रवाई की जा रही है। जांच दल में सहायक खनिज अधिकारी रमाकांत तिवारी के साथ उड़नदस्ते के सदस्य सुनील राणा, हृदेश जाट एवं हेमंत शर्मा शामिल थे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / मुकेश तोमर

Share this story