ग्वालियरः समय-सीमा में सेवाएं नहीं देने वाले तहसीलदार व नायब तहसीलदारों पर अर्थदण्ड

WhatsApp Channel Join Now
ग्वालियरः समय-सीमा में सेवाएं नहीं देने वाले तहसीलदार व नायब तहसीलदारों पर अर्थदण्ड


- लोक सेवा गारंटी अधिनियम के तहत की गई कार्रवाई

ग्वालियर, 25 नवंबर (हि.स.)। मध्य प्रदेश के ग्वालियर जिले में समय सीमा में सेवाएं न प्रदान नहीं करना सात तहसीलदार व नायब तहसीलदारों को भारी पड़ा है। कलेक्टर रुचिका चौहान ने इन अधिकारियों पर लोक सेवा गारंटी अधिनियम के तहत 14 हजार रुपये का अर्थदण्ड लगाया है। कलेक्टर द्वारा बुधवार को मध्य प्रदेश लोक सेवाओं के प्रदान की गारंटी अधिनियम के तहत इस आशय का आदेश जारी किया गया है।

लोक सेवा प्रबंधक सूरज यादव ने बताया कि समय सीमा में 8 आवेदनों का निराकरण न किये जाने पर नायब तहसीलदार पुरानी छावनी रुचि अग्रवाल पर चार हजार रुपये का अर्थदण्ड लगाया गया है। इसी प्रकार तत्कालीन तहसीलदार मनीष जैन पर 6 आवेदनों का निराकरण न करने के कारण तीन हजार रुपये, तहसीलदार दिव्यदर्शन शर्मा पर चार आवेदनों का निराकरण न करने के कारण चार हजार रुपये, नायब तहसीलदार राकेश वर्मा व तत्कालीन नायब तहसीलदार दिनेश चौरसिया पर 3-3 आवेदनों का निराकरण न करने के कारण 1500-1500 रुपये एवं नायब तहसीलदार केके भोला व तत्कालीन नायब तहसीलदार राघवेन्द्र कुशवार पर 2-2 आवेदनों का निराकरण न किये जाने के कारण 1000-1000 रुपये का अर्थदण्ड लगाया गया है।

अधिक समय से लंबित शिकायतें सामने आने पर 3 अधिकारियों को नोटिस

वहीं, सीएम हेल्पलाइन की अधिक समय से शिकायतें लंबित पाये जाने पर कलेक्टर रुचिका चौहान द्वारा जिले के तीन जिला स्तरीय अधिकारियों को कारण बताओं नोटिस जारी किये हैं। सीएम हेल्पलाइन की समीक्षा बैठक में अधिक समय से लंबित शिकायतें सामने आने पर कलेक्टर ने संबंधित अधिकारियों से स्प्ष्टीकरण मांगने के साथ-साथ लंबित शिकायतों का अभियान बतौर निराकरण करने के निर्देश भी दिए हैं। जिन अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस जारी किये गए है उनमें कार्यपालन यंत्री जल संसाधन, सहायक आयुक्त जनजाति कल्याण एवं जिला चिकित्सालय के सिविल सर्जन शामिल हैं।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / मुकेश तोमर

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

783159 Articles

Share this story