ग्वालियरः 35 दिव्यांग प्रशिक्षणार्थियों को स्वरोजगार के लिए सामग्री वितरित, 200 उपकरण उपलब्ध कराए गए

WhatsApp Channel Join Now
ग्वालियरः 35 दिव्यांग प्रशिक्षणार्थियों को स्वरोजगार के लिए सामग्री वितरित, 200 उपकरण उपलब्ध कराए गए


ग्वालियर, 31 अगस्त (हि.स.)। मध्य प्रदेश के ग्वालियर जिले में दिव्यांग प्रशिक्षणार्थियों को स्वरोजगार से जोड़ने एवं आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से उपयोगी सामग्री उपलब्ध कराई जा रही है। इस क्रम में ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान (आरसेटी) में सोमवार को आयोजित हुए कार्यक्रम में 35 दिव्यांग प्रशिक्षणार्थियों को लगभग 200 प्रकार की आवश्यक सामग्री एवं उपकरण वितरित किए गए।

यह कार्यक्रम ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान, राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन, कदम जन विकास संस्थान एवं इनेबल इंडिया के सहयोग से आयोजित किया गया। प्रशिक्षणार्थियों को उनकी स्वरोजगार गतिविधियों के अनुसार रेफ्रिजरेटर, गैस चूल्हे, सिलाई मशीन, नाप-तौल मशीन, ग्राइंडर-मिक्सर, जूसर, चेयर-टेबल, स्टडी टेबल, रैक सहित विभिन्न आवश्यक उपकरण प्रदान किए गए।

कार्यक्रम में लीड बैंक अधिकारी अमिता शर्मा, राज्य गा्रमीण आजीविका मिशन के जिला परियोजना प्रबंधक विनीत गुप्ता, जिला प्रबंधक कौशल विकास जसविंदर कौर, कदम जन विकास संस्थान के सचिव अनुपम साहू, इनेबल इंडिया के प्रोजेक्ट हेड पंकज शर्मा उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन आरसेटी के राजीव हिंडोलिया ने की। यह पहल दिव्यांगजनों को स्वरोजगार के माध्यम से आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / मुकेश तोमर

Share this story