ग्वालियरः ऊर्जा मंत्री तोमर ने 2.56 करोड रुपये से अधिक के विकास कार्यों का किया भूमि पूजन
ग्वालियर, 10 अप्रैल (हि.स.)। मध्य प्रदेश के ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने शुक्रवार को ग्वालियर शहर के विकास को नई दिशा देने के उद्देश्य से करीब 2 करोड़ 56 लाख रुपये की लागत से होने वाले विभिन्न विकास कार्यों का विधिवत भूमि पूजन किया।
कार्यक्रम के दौरान ऊर्जा मंत्री तोमर ने कहा कि प्रदेश सरकार आमजन की मूलभूत सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए निरंतर प्रयासरत है। उन्होंने बताया कि स्वीकृत विकास कार्यों में सड़कों का निर्माण, नाली एवं सीवर व्यवस्था का सुधार, साथ ही क्षेत्रीय सौंदर्यीकरण जैसे कार्य शामिल हैं, जिनसे नागरिकों को सीधा लाभ मिलेगा। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि सभी निर्माण कार्य निर्धारित समय-सीमा में गुणवत्ता के साथ पूर्ण किए जाएं। उन्होंने स्पष्ट किया कि विकास कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और नियमित मॉनिटरिंग की जाएगी।
ऊर्जा मंत्री तोमर ने वार्ड 31 में 01 करोड़ 24 लाख के विकास कार्यों का भूमि पूजन किया। जिसमें लोको बिरखा कोरी के बाडे से गुजराती मोहल्ला एवं न्यू कॉलोनी में सीसी सड़क निर्माण कार्य, अचलेश्वर विहार पार्क बाउंड्रीवॉल संधारण कार्य, अचलेश्वर विहार कांतिनगर में पेवर ब्लॉक कार्य, अशोक विहार कॉलोनी आरोग्य सदन के सामने न्यू साकेत नगर तथा गणपति विहार में प्रवेश द्वार निर्माण कार्य, गणपति विहार एवं दुर्गापुरी पार्क में जिम का लोकार्पण, कांति नगर में मकान नम्बर 13 से मकान नम्बर 20 पवन शर्मा के मकान तक सीसी सड़क निर्माण, न्यू साकेत नगर इन्द्रजीत सिंह चौहान वाली गली एंव शेष गलियों का सीसी रोड निर्माण, विभिन्न स्थानों पर नाली एवं सड़क मरम्मत कार्य, लक्ष्मणपुरा बस्ती सार्वजनिक शौचालय मरम्मत कार्य, लक्ष्मणपुरा की विभिन्न गलियों में नाली निर्माण कार्य का भूमि पूजन किया।
इसके साथ ही वार्ड 32 में 1 करोड 32 लाख के विकास कार्यों का भूमि पूजन किया। जिसमें लक्ष्मीबाई कमेटी हॉल पर पेवन ब्लॉक कार्य, पडाव से फूलबाग तक सड़क के दोनो तरफ नाली निर्माण कार्य, मरीमाता महलगांव में सामूदायिक भवन निर्माण कार्य, न्यू चंद्र नगर सामूदायिक भवन का विस्तार कार्य, मानस भवन के सामने कुशवाह मोहल्ला में सीसी रोड निर्माण कार्य, चुन्नी का पुरा में सीसी नाली एवं अंकित सूर्यवंशी के चौक से फूलबाग क्रॉसिंग तक सीसी रोड निर्माण कार्य, पडाव चौराहा पर सीसी सड़क एवं नाली निर्माण कार्य, शिंदे की छावनी एमएलबी रोड चावला ऑटो पार्टस गणेश मंदिर तक नाला निर्माण कार्य, नितिन मांगलिक जी के मकान से डॉ. मंगल तक सीसी रोड निर्माण कार्य, न्यू चंद्र नगर में नाला निर्माण कार्य, नूरगंज कब्रिस्तान पुलिया सेवा नगर प्रेमनगर कब्रिस्तान जाली निर्माण कार्य का भूमि पूजन किया।
इस अवसर पर पूर्व सांसद विवेक नारायण शेजवलकर, पार्षद अंजना हरीबाबू शिवहरे, सोनू त्रिपाटी सहित कमल माखीजानी, योगेन्द्र तोमर, चंदन पटेल, मीना सचान, राजू सेंगर सहित बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / मुकेश तोमर

